गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
*गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार की सुबह उस समय दिल काे छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला जब कानपुर से आई मात्र चार साल की यशस्विनी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना खास उपहार ‘बुलडोजर’ भेंट किया*
*हुआ यह कि नियमित पूजा-अर्चना के बाद परिसर मेंं भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही नन्हीं यशस्विनी पर पड़ी उन्होंने उसे अपने पास बुलाया और स्नेहपूर्वक चाकलेट दिया तभी यशस्विनी ने उनसे कहा- ”मैं आपके लिए गिफ्ट लाई हूं आप आंखें बंद करिए।”*
*उसके मासूमियत भरे आग्रह को योगी टाल नहीं सके ओर उन्होंने आंखें बंद कर लीं* *यशस्विनी ने तत्काल उन्हें एक खिलौने वाला बुलडोजर थमा दिया और बोली-* *आपकोबुलडोजर पसंद है ना!” उसका उपहार देख मुख्यमंत्री मुस्कुराने लगे पहले फोटो खिंचवाई और बोले- इससे खेलो और खूब पढ़ो*
*बातचीत में यशस्विनी के पिता अभय सिंह राजावत ने बताया कि वह कानपुर में कल्याणपुर के रहने वाले हैं और दर्शन-पूजन के लिए परिवार के साथ अक्सर गोरखनाथ मंदिर आते रहते हैं इसी क्रम में शुक्रवार को भी उनका आना हुआ था उनकी चार साल की पुत्री प्रताप इंटरनेशनल कालेज की नर्सरी छात्रा है*
*पिता के अनुसार यशस्विनी को योगी जी से विशेष लगाव है और वह टीवी पर उन्हें देखते ही सबको बुला लेती है खास बात यह रही कि आमतौर पर खिलौनों को जल्दी तोड़ देने वाली यशस्विनी ने इस बुलडोजर खिलौने को चार महीने तक संभालकर रखा सिर्फ इस दिन के लिए जैसे ही अवसर मिला वह उसे लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंच गई*

More Stories
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत
रोहतास 27 मार्च 26*आरपीएफ डेहरी ने लावारिस हालत में 85 लीटर देशी शराब किया बरामद*