गोण्डा24सितम्बर*चारागाह की भूमि से दबंगो का तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण,कई कमरों पर गरजी जेसीबी*
कर्नलगंज गोण्डा। अधिकारियों के बार-बार चेतावनी के बावजूद दबंगो द्वारा चारागाह की भूमि से अवैध अतिक्रमण न हटाये जाने पर तहसील प्रशासन द्वारा जेसीबी लगाकर कई कमरों को ढहा दिया गया। मामला तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैजापुर का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम की गाटा संख्या 85 चारागाह के खाते की भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था जिसे प्रशासन द्वारा कई बार हटाने को कहा गया,लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया। जिस पर बुधवार को तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना एवं नायब तहसीलदार अनीश सिंह के साथ पहुंची राजस्व टीम ने पुलिस फोर्स के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों के करीब आधा दर्जन से अधिक कमरों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।

More Stories
भागलपुर ८ अप्रैल २६ * चार पहिया वाहन ने तीन स्कूली बच्चों को रौंदा !
मथुरा 8 अप्रैल 26*सरकार की महत्वाकांक्षी योजना“MISSION SHAKTI” फेज 5.0*के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 8 अप्रैल 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा कम्पोजिट देशी व अग्रेजी के शराब के ठेके पर हमला करने के अभियोग में 05 अभियुक्तगण व 04 अभियुक्ताओं को किया गया गिरफ्तार ।*