November 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा14अप्रैल*यूपीआजतक न्यूज़ से गोण्डा की खास ख़बरे

गोण्डा14अप्रैल*यूपीआजतक न्यूज़ से गोण्डा की खास ख़बरे

[4/14, 19:01] Sarita Chandra Maurya Gonda: कर्नलगंज तहसील का गजब कारनामा: नायब तहसीलदार के आदेश की पत्रावली गायब (मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत)

कर्नलगंज,गोंडा। प्रायः अपने नित नये कारनामों को लेकर चर्चा में बनी तहसील कर्नलगंज में बीते वर्ष 2000 में नामान्तर आदेश निरस्त कर विवादित भूमि को राज्य सरकार के खाते में निहित करने की आदेश पारित पत्रावली ही गायब हो गई है। जिसकी ऑनलाइन शिकायत मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है। मामला तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम बरबटपुर से जुड़ा है। यहां के निवासी मोहम्मद उमर ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से आनलाइन शिकायत की है। जिसमे कहा गया है कि एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जाति छुपाकर बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति लिये ही ग्राम बरबटपुर के एक व्यक्ति ने उसके नाम दर्ज कागजात भूमि को बैनामा करवा लिया। यही नहीं तथ्यों को छुपाकर नामांतरण भी करवा लिया गया है। मामले का संज्ञान लेकर नायब तहसीलदार हलधरमऊ ने बीते 18 जनवरी को नामांतरण निरस्त कर दिया और उपरोक्त भूमि को राज्य सरकार के खाते में निहित किये जाने के लिये पत्रावली वाद अमलदरामद के लिये भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह उक्त आदेश की अंकना कराने के लिये रजिस्ट्रार कानूनगो हलधरमऊ से सम्पर्क करता रहा। जिस पर उन्होंने बताया कि पत्रावली नायब तहसीलदार हलधरमऊ के पास है। उसने नायब तहसीलदार हलधरमऊ से सम्पर्क किया तो उन्होंने पत्रावली गायब होने की बात कही। नायब तहसीलदार हलधरमऊ अवनीश सिंह ने पत्रावली गायब होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के सम्पर्क करने पर मामले का निस्तारण कराया जायेगा। वहीं मामला काफी चर्चा में होने के साथ ही तहसील प्रशासन को सवालिया घेरे में खड़ा कर रहा है।
[4/14, 19:01] Sarita Chandra Maurya Gonda: जिले में बड़े धूमधाम से मनाई गई डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती
(कमिश्नरी में मण्डलायुक्त तो कलेक्ट्रेट में डीएम ने बाबा साहब के चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन)

हमारा संविधान भारत की आत्मा है, संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि–डीएम

गोण्डा । भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयन्ती जिले में बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कमिश्नरी में आयुक्त देवीपाटन मण्डल, कलेक्ट्रेट में डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा बधाई दी।
बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। हमारे संविधान में हमारे नगारिक को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश में सविधान में लिया गया जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सब संवैधानिक दायरे में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने आचरण में बदलाव करने की आवश्यकता है। हम जहां भी जिस भी पटल पर है वहां स्वयं को रखकर सोचें और हर जरूरतमंद की मदद करें तो निश्चित ही समाज की दशा और दिशा बदल जाएगी। उन्होंने इस अवसर कर्मचारियों को आगाह किया कि वे अपने-अपने पटलों पर समय से उपस्थित रहें तथा शासन की मंशा अनुसार कोई भी पत्रावली अपने पटल पर तीन दिन से अधिक न रोकें। अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि यदि हमें अपने दायित्व का बोध होे और हम उनका सम्यक निर्वहन निष्ठा के साथ करें तो निश्चित ही डाॅ भीम राव अम्बेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हमें मिल करके बाबा साहब के सपने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को साकार करने के प्रति काम करना चाहिए जिससे हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट संघ में महामंत्री संदीप तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के जन्मदिन की बधाई दी।कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी मो0 नईम, नाजिर सुशील कुमार, जे0ए0 चन्द्र प्रकाश मिश्रा, नायब नाजिर सहज राम मौर्य, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता, लिपिक संजय श्रीवास्तव, अनिल पाठक, सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवानंद तिवारी ने किया।
[4/14, 19:01] Sarita Chandra Maurya Gonda: प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या के महन्त का धर्म रक्षा सेतु संगठन को मिला संरक्षण
करनैलगंज, गोण्डा। अयोध्या स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी के महन्त राजू दास जी महाराज ने कर्नलगंज कस्बे के धर्म रक्षा सेतु नामक संगठन को अपना संरक्षण देना स्वीकार किया है।
तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज में निरन्तर धर्म एवं समाज के कार्यों में कार्यरत तथा सभी धार्मिक कार्यों में सहयोग करने वाले संगठन धर्म रक्षा सेतु ने कुछ ही समय में कस्बे में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। बीते दिनों एक भंडारे में शामिल होने कर्नलगंज पहुंचे श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास जी महाराज से धर्म रक्षा सेतु के संस्थापक एवं सह संस्थापक आयुष सोनी एवं विशाल कौशल ने शिष्टाचार भेंट की तथा प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनोें ने अपने संगठन धर्म रक्षा सेतु को अपना संरक्षण देने का अनुरोध किया। इसी समय धर्म रक्षा सेतु के कार्यों को अन्य लोगों से सुनकर उन्होंने संगठन को अपना संरक्षण प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कस्बे के कई संभ्रांत समाजसेवी अशोक शुक्ल, जोगिंदर सिंह जानी, कन्हैया लाल वर्मा, मोहित पाण्डेय, शिव कुमार पुरवार, अरमान पुरवार, राजू सोनी, ओपी तिवारी सहित धर्म रक्षा सेतु के अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।