May 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा12जनवरी*युपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

गोण्डा12जनवरी*युपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[12/01, 8:13 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *नेत्रहीन लाचार व्यक्ति राशन कार्ड के लिए एक वर्ष से डीएसओ कार्यालय का काट रहा चक्कर*

(जिले के काफी तेजतर्रार कहे जाने वाले जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही और जिला पूर्ति अधिकारी की भी नहीं पड़ रही नजर)

गोंडा। जिले के तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत विकासखंड परसपुर के चरसड़ी खाले पुरवा निवासी दोनों आंख से विकलांग उत्तरी नामक व्यक्ति द्वारा एक वर्ष पूर्व किसी तरीके से दूसरों के सहारे जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचकर अपना राशनकार्ड बनने के लिए फार्म तो जमा कर दिया गया। लेकिन आज तक उस का राशन कार्ड नहीं बन सका जिसको लेकर सोमवार को एक बार फिर दोनों आंख से विकलांग व्यक्ति उत्तरी ने जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भानु प्रताप सिंह से अपना दर्द बयां किया। अब आप खुद सोंच सकते हैं कि जब दोनों आंख से विकलांग व्यक्ति की डीएसओ कार्यालय में नहीं सुनी जा रही है और उसका राशन कार्ड नहीं बनाया जा रहा है तो आम जनता के साथ कैसा सुलूक होता होगा इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि जिले के काफी तेजतर्रार कहे जाने वाले जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही और जिला पूर्ति अधिकारी की भी इस लाचार विकलांग व्यक्ति पर नजर नहीं पड़ रही है।जो मानवीय संवेदनाओं को तो तार-तार कर ही रहा है वहीं निरंकुश अधिकारियों, कर्मचारियों के कारनामें को भी उजागर कर रहा है।
[12/01, 8:13 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *कर्नलगंज में कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की दस्तक, मिले चार मरीज*

कर्नलगंज, गोंडा । तहसील क्षेत्र कर्नलगंज में भी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं तीन दिनों में चार कोरोनावायरस पाज़िटिव व्यक्तियों के मिलने से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। विदित हो कि दुनिया के विभिन्न देशों में कोरोनावायरस की लहर से लोग काफी चिंतित हैं और दूसरी लहर की विभीषिका को याद करके आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं जिसमें काफी लोगों ने अपनों को खोया था। बताते चलें कि कर्नलगंज क्षेत्र भी अब तीसरी लहर से अछूता नहीं रह गया है जहां बीते तीन दिनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज मिलने से आम जनमानस के माथे पर चिंता की लकीरें फिर से उभर आयी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सात जनवरी को 1, आठ जनवरी को 2 और नौ जनवरी को 1 व्यक्ति को कोरोनावायरस पाज़िटिव पाया गया है, इनमें से नौ जनवरी को मिला कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति कस्बा कर्नलगंज के मोहल्ला सकरौरा का है। उक्त संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुरेश चन्द्र ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के घर पर टीम भेज दी गई है तथा उसे होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष तीन पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में एक गोंडा का तथा एक जौनपुर का है जबकि तीसरा व्यक्ति कहां का है उसने कुछ भी नहीं बताया और अब वह फोन भी नहीं उठा रहा है जिससे उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की दस्तक से क्षेत्रवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें फिर से उभर आयी हैं।
[12/01, 8:14 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *परसपुर क्षेत्र अन्तर्गत पसका मेले के आयोजन पर लगा ग्रहण,नहीं होगा आयोजन*

गोंडा। जनपद में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए पसका मेला आयोजन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। उक्त मेले के आयोजन के सम्बन्ध में जनपद वासियों को अवगत कराते हुए अपर जिलाधिकारी गोंडा ने कड़ा आदेश जारी कर मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है। मालूम हो कि जनपद के परसपुर क्षेत्र अन्तर्गत पसका में सरयू घाघरा संगम पर प्रति वर्ष पौष पूर्णिमा पर विशाल मेला लगता था और जिले में अवकाश भी घोषित किया जाता था। परन्तु कोविड 19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने उक्त मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है।
[12/01, 8:14 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *बीएसपी नेता अनिल मिश्र ने थामा सपा का दामन*

कर्नलगंज,गोण्डा । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी अनिल मिश्र ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और बसपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए सपा का दामन थाम लिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। श्री मिश्र के सपा में शामिल होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
[12/01, 8:14 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *भूमि बैनामा करने आये वृद्ध की अगवा कर हत्या करने का लगा आरोप*
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील कर्नलगंज में अपनी भूमि का बैनामा करने आये वृद्ध को कुछ दबंग किस्म के लोग बल पूर्वक उठा ले गये। जिसकी तहरीर स्थानीय कोतवाली में दी गई है। जिसमें अब वृद्ध की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण थाना कौड़िया बाजार अन्तर्गत ग्राम खैरम ललवाचक से जुड़ा है,यहां की निवासिनी जूली सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि मंगलवार को उसके परिवार के ही वृद्ध हरदेव सिंह अपनी भूमि उसके नाम बैनामा करने तहसील कर्नलगंज आये थे। उसी बीच उसके गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग आये और वृद्ध को बलपूर्वक अगवा कर लेकर चले गये। जिसके संबंध में उसने घटना की तहरीर कोतवाली में दिया मगर पुलिस ने उसे गंभीरता से नही लिया। वहीं जूली सिंह का आरोप है कि दबंगो ने हरदेव सिंह का अपहरण करके उनकी हत्या कर दी है। उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। थाना कौड़िया बाजार अन्तर्गत ग्राम खैरम ललवाचक निवासी वृद्ध हरदेव सिंह बेऔलाद थे। वह अपने भाई देवता सिंह की पुत्र बधू जूली सिंह को अपनी भूमि बैनामा करने आये थे। उसी बीच जूली सिंह के पति सोनल सिंह के सगे भाई आदि पहुंचे और हरदेव सिंह को अपनी गाड़ी में बैठाकर चल दिये। हरदेव सिंह की तबियत बिगड़ती देखकर वह उन्हें जिला अस्पताल ले गये जहां बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।
[12/01, 8:14 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या*

गोंडा । जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत आपसी विवाद में एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम लक्क्षीपुर निवासी भगवान दीन विश्वकर्मा को आपसी विवाद में गोली मारने का आरोप अंकित तिवारी पर लगा है। वहीं घायल भगवान दीन की इलाज के दौरान मौत हो गयी। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उक्त संबंध में सीओ सदर का कहना है कि मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
[12/01, 8:14 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने शिक्षकों से की मार्मिक अपील*

गोंडा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आर०पी० सिंह ने जिले के सभी शिक्षकों,अनुदेशकों,शिक्षामित्रों से मार्मिक अपील करते हुए कोविड काल मे सामाजिक दायित्वों के लिये आगे आने का आवाह्न किया है। वहीं वर्तमान में कोविड की तीसरी लहर को देखते हुये उससे बचाव हेतु उन्होंने टीकाकरण को सर्वश्रेष्ठ उपाय मानते हुए टीकाकरण को जन आंदोलन का रूप देने की बात कही है। बीएसए आर.पी. सिंह ने बताया कि कोविड टीकाकरण की समीक्षा हेतु जनपद की नोडल अधिकारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं सचिव बेसिक शिक्षा श्रीमती अनामिका सिंह जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर आ रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा भी सभी जनपदवासियों से टीकाकरण कराने हेतु मार्मिक अपील को संज्ञान में लेकर सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा बेसिक शिक्षा परिवार के प्रत्येक सदस्य से मार्मिक अपील की गई है कि आप जहां भी निवास करते हैं वहीं के ग्राम वासियों को प्रेरित कर 15 से 18 वर्ष के किशोर,किशोरियों व पहले व दूसरे डोज़ से वंचित सभी ग्राम वासियों का टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण कराकर इस महाअभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। जिन फ्रंटलाइन वर्कर्स या 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को दूसरी डोज 39 सप्ताह पूर्व लग चुकी है उनको तीसरी बूस्टर डोज भी लगवाएं। बीएसए द्वारा जिले के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोईया को प्रेरित कर कहा गया है कि वह अपने निवास के ग्राम में घर-घर संपर्क कर इस अभियान में अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करते हुए इस महा अभियान मे भागीदार बनें। उन्होंने उसकी प्रगति से प्रतिदिन शाम को अपने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अवगत कराने को कहा है।आरपी सिंह ने बताया कि उस मुहिम में सक्रिय सहयोग करने वाले गुरुजनों को सम्मानित भी किया जायेगा।
[12/01, 8:14 AM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री का गोंडा आगमन पर भव्य स्वागत*

गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री शिवम पाण्डेय के गोंडा प्रथम आगमन पर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के गेट पर छात्र छात्राओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जहां छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सहमंत्री शिवम पाण्डेय ने बताया कि गोंडा जिले के एक गाँव मे रहने वाले एक किसान परिवार के बेटे को प्रदेश मे स्थान मिलना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में ही सम्भव है, और जिस प्रकार से हम लोग छात्र छात्रओं की आवाज लगातार जिले स्तर पर उठा रहे थे अब उसे प्रदेश स्तर पर उठाएंगे। हमारी पहली प्राथमिकता छात्र हित की होगी चाहे उसके लिए हमे आन्दोलन प्रदर्शन या कुछ भी करना पड़े। वहीं जिला संयोजक सूरज शुक्ला ने बताया कि पूरे जिले के लिए ये बहुत ही गौरव की बात है कि विद्यार्थी परिषद की गोंडा की टीम मे भी गोंडा का भी नेतृत्व रहेगा इसके लिए विद्यार्थी परिषद परिवार की तरफ से बहुत बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद तथा साथ ही प्रदेश नेतृत्व का भी धन्यवाद करना चाहूंगा। संचालन कर रहे नगर मंत्री सुमित पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश सह मंत्री का गोंडा नगर में आज रेलवे स्टेशन , फाउंटेन चौराहा ,एल बी एस चौराहा, एल बी एस कॉलेज, अम्बेडकर चौराहा सहित 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं व छात्र छात्राओं के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर एल बी एस कॉलेज के प्राचार्य रविन्द्र पाण्डेय, मुख्य नियन्ता जितेंद्र सिंह,ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, एबीवीपी निवर्तमान तहसील संयोजक ओम प्रकाश तिवारी, जिला प्रमुख पवन कुमार शुक्ला, महेश शुक्ला, सुमित श्रीवास्तव,शुभम,आलोक पांडेय,विनय,व अजीत पाण्डेय सहित काफी संख्या में सभी लोगों ने खुशी जताते हुये बधाई दी।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.