गोण्डा08जनवरी*आदर्श चुनाव आचार संहिता के बाद प्रशासन हरकत में,होर्डिंग हटानी शुरू*
कर्नलगंज,गोंडा । चुनाव आयोग द्वारा 8 जनवरी 2022 शनिवार को दोपहर बाद पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया। जिससे आयोग से दिशा निर्देश मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और जगह-जगह राजनीतिक दलों द्वारा लगाई गई होल्डिंग्स बैनर हटाने में प्रशासन जुट गया। बताते चलें कि शनिवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन व पुलिस महकमे के हरकत में आ जाने से जगह जगह लगे बैनर पोस्टर हटाने का कार्य शुरू हो गया है। मालूम हो कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने का फरमान जारी कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र पुलिस बल के साथ बस स्टॉप चौराहे पर पहुंचे। वहीं नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अपने वाहन के साथ आ गये। प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारी सभी दलों के नेताओं के बैनर व पोस्टर को उतरवाने लगे। यह अभियान शाम तक जारी रहा। उक्त संबंध में अधिकारियों ने बताया कि कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे बैनर पोस्टर को उतरवाने का कार्य शुरू है और किसी भी स्थान पर बैनर पोस्टर नहीं लगा रहने दिया जायेगा।
More Stories
महोबा 13 अक्टूबर 26*नेटवर्क ठप होने से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन बंद, दिनभर भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं ग्राहक
अयोध्या13 अक्टूबर 26*शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*