गोण्डा02जनवरी*श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर रोज गुरुद्वारे से निकलती है प्रभात फेरी*
कर्नलगंज,गोण्डा। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव को लेकर कर्नलगंज कस्बे में प्रतिदिन सुबह 6 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रभात फेरी निकाली जा रही है जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये पुनः गुरुद्वारा पहुंचती है। जिसमें महिलाओं,पुरुषों के साथ बच्चे भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उसके बाद शब्द कीर्तन का आयोजन किया जाता है। अंत मे गुरुद्वारा द्वारा के लंगर में लोग भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। उक्त संबंध में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरजीत सिंह सलूजा एवं सेक्रेटरी सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 04 जनवरी को श्री गुरुगोविन्द सिंह जी महाराज का पावन प्रकाशोत्सव पर्व मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियां चल रही है। उन्होंने बताया कि 04 जनवरी को दोपहर 02 बजे प्रकाशोत्सव की शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुये देर शाम गुरुद्वारा साहिब में वापस पहुंच कर संपन्न होगी। जिसमें पंजाब बैंड, गतका पार्टी, दशमेश सेवादल, पाइप बैण्ड, पटियाला भांगड़ा द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया जायेगा। प्रभात फेरी में भूपेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, अभिनव सिंह ‘अभि’, रमनदीप सिंह, सतनाम सिंह, डॉ० हरमीत सिंह, त्रिलोक सिंह, सोनू छाबड़ा, सुरेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्र, ओ०पी० तिवारी, अमर सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

More Stories
कानपुर नगर 13जनवरी 26**शहर में पड़ रही ग़लन भरी ठंड से करें बचाव व रहे सुरक्षित,अस्पताल चिकित्सकों ने शहर वासियों और गांव वासियों को चेताया*
लखनऊ 13 जनवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 13 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें