गोण्डा 19दिसम्बर 25*पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह* ने धनंजय सिंह और अभय सिंह के सोशल मीडिया विवाद पर दिया बड़ा बयान l
*UP-गोंडा/-पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह* ने धनंजय सिंह और अभय सिंह के सोशल मीडिया विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज का दौर 80–90 के दशक जैसा नहीं रहा, न गैंग है, न गैंगवार और न ही कोई संघर्ष। साथ ही उन्होंने शब्दों के चयन में संयम बरतने की सलाह दी।
गोंडा में अपने आवास विष्णोहरपुर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने धनंजय सिंह और अभय सिंह के सोशल मीडिया विवाद पर कहा कि दोनों ही माननीय हैं और आज के समय में किसी से कोई संघर्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 80 और 90 के दशक का दौर नहीं है, अब न तो कोई गैंग है, न गैंगवार और न ही झगड़ा। सभी लोग अपना-अपना काम कर रहे हैं।
बृज भूषण सिंह ने कहा कि शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। कौन बड़ा और कौन छोटा, इससे कोई फायदा नहीं है। भगवान ने सबको अवसर दिया है कि वे जनता के बीच अपना कर्तव्य निभाएं। आज के समय में सभी बराबर हैं और मीडिया में अगर कोई बात निकल जाती है तो उसे संभालने और बंद करने की जरूरत होती है।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*