March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोंडा 16 फरवरी ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

गोंडा 16 फरवरी ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[2/16, 6:22 PM] +91 91258 42004: ओ०एन०पाण्डेय नर्सिंग होम के चिकित्सक की गलती का खामियाजा भुगत रहा शिशु,पैर खराब
(पीड़ित असहाय एवं गरीब पिता ने शिशु के पैर खराब करने वाले चिकित्सक के विरुद्ध दी तहरीर)

गोण्डा। जनपद के एक प्रतिष्ठित और चर्चित ओ०एन० पाण्डेय नर्सिंग होम पर फिर एक बार मरीज़ के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। वहीं मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बच्चे के पीड़ित पिता का आरोप है कि गलत दवा व इंजेक्शन देने के कारण बच्चे के पैर में इंफेक्शन हो गया,उसके बाद बच्चे के पैर का पंजा काला पड़ गया। उक्त संबंध में पीड़ित ने नगर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मालूम हो कि जनपद गोंडा में निजी नर्सिंग होम में लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ हो रहा है जहां अस्पताल मरीजों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरते हैं और गरीबों का पैसा भी मनमानी तरीके से हजम कर लेते हैं। मानवता को शर्मशार करने वाली बात यह है कि यहां गरीब असहाय व्यक्ति अपना सब कुछ दांव पर लगाकर इलाज करवाने आता है उसके बाद भी चिकित्सकों द्वारा इलाज में घोर लापरवाही की जाती है।ताजा मामला जनपद गोंडा के मशहूर निजी नर्सिंग होम और कई बार चर्चा में रह चुके ओएन पान्डेय नर्सिंग होम का है,जहां देहात कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर तरहर निवासी पीड़ित व्यक्ति समीर ने कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 15 जनवरी को उनकी पत्नी ने जिला महिला चिकित्सालय में पुत्र को जन्म दिया था। जिसके बाद चिकित्सक ने बताया कि बच्चे को पीलिया की शिकायत है। महिला अस्पताल में इलाज के दौरान ठीक न होने के कारण बच्चे को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। आरोप है कि इलाज के दौरान नर्सिंग होम के चिकित्सक ने कोई दवा या इंजेक्शन ऐसा दे दिया जिसकी वजह से बच्चे के पैर में इंफेक्शन के कारण दाग पड़ गया। वहीं पीड़ित ने जब चिकित्सक को बताया तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और डिस्चार्ज कर दिया। आरोप है कि कुछ ही दिन बाद बच्चे का पैर काला पड़ गया। इस पर लखनऊ में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि बच्चे का पैर सड़ गया है जिसे काटना पड़ेगा। शिशु के पिता समीर का कहना है कि डॉक्टर शेख जफर के गलत इलाज दवा व इंजेक्शन लगाने के बाद ही ऐसा हुआ है। डाक्टर शेख जफर को दिखाने के बाद डाक्टर ने मुझे रूपये देने का लालच दिया।जिससे मै काफी परेशान हूं और प्रार्थना पत्र के साथ थाने में सूचना दिया है अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो उच्चधिकारियों के दरवाजे खटखटाऊंगा। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
[2/16, 6:22 PM] +91 91258 42004: *चुनाव प्रेक्षकों तथा डीएम ने मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

गोण्डा । जिले के अन्तर्गत गोंडा नगर स्थित टामसन इण्टर कालेज में मतदाता जागरूकता को लेकर वृहद स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भारत निर्वाचन से नियुक्त मा० प्रेक्षकों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 उज्जवल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी ने स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए अपील किया कि आगामी 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगें तथा अपने आसपास के लोगों,अपने मित्रों को मतदान के लिए जरूर प्रेरित करेंगे। छात्राओं द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोलियों व मेहंदी की रचनाओं ने प्रेक्षकगणों व जिलाधिकारी का मन मोह लिया। जहां मौजूद सभी अधिकारियों ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा की।
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह टामसन इण्टर कॉलेज में जिलाधिकारी तथा प्रेक्षकों ने फीता काटकर व हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को रवाना किया। इसके बाद अधिकारियों ने छात्राओं द्वारा बनाई सुन्दर रंगोलियों व हाथों पर मेहंदी के माध्यम से बनाई मतदाता जागरूकता की रचनाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि जब युवा साथ आएंगे तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिए जितने भी युवा साथी, छात्र-छात्राएं हैं वे लोकतंत्र के इस महापर्व में आगे आएं और स्वयं तो मतदान करें ही इसके साथ ही अपने परिजनों,अपने पड़ोसियों तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि से जुड़े हुए अपने मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें तथा उनसे वचन लें कि वे 27 फरवरी को वोट डालने जरूर जाएंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों को मतदाता जागरूकता व मतदान की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक रघुनाथ पाण्डेय ने किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, एलबीएस प्राचार्य डाॅ० रविन्द्र कुमार पाण्डेय, टामसन प्रधानाचार्य राम करन वर्मा, व्यायाम शिक्षक संजय सिंह व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
[2/16, 6:22 PM] +91 91258 42004: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिगृहीत किये गये वाहन के वाहन स्वामियों के खाते में ई-पेमेंट से होगा भुगतान

गोण्डा। जिले के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय गोंडा ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन -2021 में निर्वाचन कार्य हेतु अधिगृहीत किए गए भारी तथा हल्के वाहनों के किराए के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। निर्वाचन में प्रयुक्त सभी प्रकार के वाहनों का किराया नियमानुसार वाहन स्वामियों के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2021 में योजित भारी और हल्के वाहनों के स्वामियों को एतद्द्वारा पुनः सूचित किया गया है कि वह अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (आर0सी0) व बैंक पासबुक जिस पर स्पष्टया बैंक का नाम, खाता संख्या तथा अद्यावधिक आई०एफ०एस०सी० कोड दर्ज हो, की छायाप्रति जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), विकास भवन (प्रथम तल) गोंडा में तत्काल उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि वाहन किराया का भुगतान संबंधित वाहन स्वामी के खाते में किया जा सके।

Taza Khabar