गोंडा 14 फरवरी *हल्का लेखपाल व दबंगो की सांठगांठ से विवादित भूमि पर लगे पेड़ों की हो रही अवैध कटान*
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा। स्थानीय तहसील अन्तर्गत कटराबाजार क्षेत्र में विवादित भूमि पर लगे पेड़ दबंग काट ले गए जिसमें हल्का लेखपाल से शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना कटरा बाजार के ग्राम पंचायत अशोकपुर का है, जहाँ हल्का लेखपाल की सांठ-गांठ से विवादित भूमि पर लगे पेड़ की कटाई कर ली गई है। मामले में मोनू सिंह पुत्र गोविन्द निवासी अशोकपुर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया है कि गोण्डा-कटरा मार्ग पर गाटा संख्या 3 है जो विवादित होने के कारण न्यायालय द्वारा स्थगनादेश पारित है तथा प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त विवादित भूमि पर सागौन व यूकेलिप्टस का पेड़ लगा हुआ था। विपक्षी नंदकिशोर पुत्र शिवदीन सिंह निवासी अशोकपुर द्वारा हल्का लेखपाल से मिलीभगत कर व उन्हें अनुचित लाभ देकर विवादित भूमि पर लगा पेंड़ कटवा लिया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की शिकायत मंडलायुक्त व स्थानीय पुलिस से की फिर भी हल्का लेखपाल ने पेंड़ कटवा दिया। उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए विवादित भूमि पर लगे पेड़ को काटने वाले दबंग व हल्का लेखपाल के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।