[2/10, 5:43 PM] +91 91258 42004: *सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल,ग्रामीणों ने भेजवाया अस्पताल*
कर्नलगंज, गोण्डा। कौड़िया क्षेत्र में बुधवार को मार्ग दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज चल रहा है। घटना कौड़िया बाजार आर्यनगर के बीच ग्राम बनगाईं के पास की बताई जाती है। जहां एक युवक अपने बुजुर्ग माता-पिता को बाइक से बहराइच लेकर जा रहा था। अभी वह कौड़िया बाजार व आर्यनगर के बीच ग्राम बनगाई के पास पहुंचा ही था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे दोनों बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल रूपईडीह पहुंचाया गया।
[2/10, 5:43 PM] +91 91258 42004: *शिवाकान्त गोस्वामी समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में हुए शामिल*
कर्नलगंज,गोण्डा। क्षेत्र में जहां एक तरफ चुनावी चर्चा जोरों पर है वहींं लोगों का पार्टी में आना जाना भी तेजी से जारी है । मंगलवार को गोस्वामी एकता समिति के संस्थापक शिवाकांत गोस्वामी अपने कमेटी के लोगों के साथ समाजवादी पार्टी प्रत्याशी/पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को समर्थन देकर समाजवादी पार्टी में आस्था जताते हुए शामिल हो गये। शिवाकांत गोस्वामी के साथ अवध राज गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, रामधन, पीताम्बर, विनय, विजय तथा सोनू सहित अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं उनके सपा में शामिल होने पर शुभचिंतको एवं मित्रों ने बधाई दी है।
[2/10, 6:15 PM] +91 91258 42004: *गोंडा के नवागत डीएम उज्ज्वल कुमार ने गुरुवार को पदभार किया ग्रहण*
गोण्डा । जनपद के नवागत जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने गोण्डा पहुँचकर गुरुवार को अपना पद भार ग्रहण किया। मालूम हो कि निर्वाचन आयोग द्वारा डीएम गोंडा के विरुद्ध मिली शिकायत के बुधवार को देर शाम गोण्डा में तैनात रहे जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही का स्थानांतरण कर उनकी जगह 2012 बैच के आईएएस उज्ज्वल कुमार को गोंडा में तैनाती दी गयी थी। उन्होंने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुँचकर कलेक्ट्रेट में अपना पदभार संभाल लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 30 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*