गोंडा 08 फरवरी *पूर्व प्रधान हरिभान सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल*
कर्नलगंज,गोण्डा । तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत चचरी बाजार में मंगलवार को पाल्हापुर के पूर्व प्रधान हरिभान सिंह पूर्व मंत्री के आवाह्न पर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में आस्था जतायी। मालूम हो कि ग्राम पाल्हापुर व चन्द्रभानपुर से कई बार ग्राम प्रधान रहे हरिभान सिंह के अनुज आपदाहरण सिंह कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। साथ ही वह बीजेपी के निवर्तमान विधायक कुँवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के बहुत करीबी माने जाते हैं। वहीं राजनैतिक क्षेत्र में हरिभान सिंह का बड़ा वर्चस्व माना जा रहा है। पूर्व प्रधान को उनके समर्थकों सहित सपा में शामिल होने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*