[08/02, 7:39 PM] +91 99191 96696: *पल्लवी पटेल तलत अजीम सहित 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल*
*कौशांबी* विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन में कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम अपना दल कमेरावादी समाजवादी गठबंधन से पल्लवी पटेल सहित 22 प्रत्याशियों ने चायल सिराथू मंझनपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया है राष्ट्रीय लोक दल से राजेंद्र सोनकर आजाद समाज पार्टी से राजेंद्र सिंह पटेल एआईएमआईएस से मोहिबुल हक राष्ट्रीय उदय पार्टी से लाल बहादुर आजाद समाज पार्टी से धर्मेंद्र कुमार अमित सिंह अमरावती बालचंद्र शशि कुमार सुरेंद्र कुमार आदि ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 7651992381*
[08/02, 7:39 PM] +91 99191 96696: *6 बार चुनाव हारने के बाद भी 7वी बार राजेंद्र सोनकर ने किया नामांकन*
*बार-बार पराजय का मुंह देखने के बाद भी नहीं हुआ राजेंद्र सोनकर का हौसला कम*
*डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को हराकर भारी बहुमत से जीत दर्ज करने का सपना संजोए है राजेंद्र सोनकर*
*कौशाम्बी* राजनीति में बार-बार पराजय का मुंह देखने के बाद भी राजेंद्र सोनकर का हौसला कम नहीं हुआ है और सातवीं बार उन्होंने फिर विधानसभा सिराथू से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है बताते चलें कि आम जनता के बीच मधुर स्वभाव के धनी राजेंद्र सोनकर आम जनता की समस्याओं पर हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं लेकिन बदलते परिवेश में जनता भी आधुनिक चकाचौंध में ईमानदार नेताओं का साथ नहीं दे पाती है जिससे राजेंद्र सोनकर को 6 बार लगातार पराजय का मुंह देखना पड़ा है राजेंद्र सोनकर ने वर्ष 2002 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से सिराथू विधानसभा से नामांकन किया था लेकिन उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा इसके बाद राजेंद्र सोनकर ने वर्ष 2007 में फिर सिराथू विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल किया इस बार भी उन्हें करारी शिकस्त मिली लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ वर्ष 2009 में उन्होंने फिर लोकसभा का चुनाव राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से लड़ा लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हाथ लगी और जनता ने उन्हें करारी पराजय दी लेकिन उन्होंने इस पराजय को स्वीकार कर लिया और 2012 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल से राजेंद्र सोनकर ने फिर सिराथू विधानसभा से पर्चा दाखिल किया लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल से राजेंद्र सोनकर ने फिर किस्मत आजमाई लेकिन उनकी किस्मत धोखा दे गई उन्हें फिर राजनीतिक दलों ने करारी शिकस्त दी बार बार चुनाव हारने के बाद भी राजेंद्र सोनकर का हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा से फिर नामांकन कर दिया लेकिन इस बार भी उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा किन्ही कारणों से 2019 के लोकसभा चुनाव में राजेंद्र सोनकर ने नामांकन नहीं किया था लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के बैनर तले सिराथू विधानसभा से राजेंद्र सोनकर ने फिर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है उन्हें भरोसा है कि इस बार सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को और अपना दल कमेरा वादी की पल्लवी पटेल को वह भारी मतों से पराजित कर विजई घोषित होंगे अब राजेंद्र सोनकर की किस्मत साथ देती है कि नहीं यह भविष्य के गर्त में है
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*
[08/02, 7:54 PM] +91 97921 21202: *बसपा से दो प्रबल दावेदार असमंजस में शीर्ष नेतृत्व*
*कौशाम्बी* सिराथू विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट का दावा कर जहां संतोष त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है वहीं मुनसब उस्मानी ने भी बसपा से दावेदारी कर मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है अब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व किसे टिकट देता है यह 2 दिन बाद स्पष्ट होगा लेकिन अभी दोनों प्रत्याशी अपने को प्रबल दावेदार बता रहे हैं सिराथू विधानसभा से भाजपा ने डिप्टी सीएम केशव मौर्या को प्रत्याशी घोषित किया है जिससे अन्य राजनीतिक दल के नेताओं की हालत पतली है और इसी के चलते मजबूत प्रत्याशी की तलाश में बार-बार प्रत्याशी बदले जा रहे हैं इसलिए आशंका जताई जा रही है कि संतोष त्रिपाठी का टिकट बसपा से कट सकता है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र नारा जनपद कौशांबी 9648709715*
[08/02, 7:54 PM] +91 97921 21202: *पल्लवी पटेल के नामांकन में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता का ना पहुंचना दे रहा बड़ा संकेत*
*कौशांबी* समाजवादी पार्टी ने सिराथू विधानसभा से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विरोध में अपना दल कृष्णा गुट की पल्लवी पटेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है पल्लवी पटेल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुँचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है लेकिन पल्लवी पटेल के नामांकन के समय समाजवादी पार्टी का कोई भी बड़ा नेता नहीं दिखाई पड़ा है जिससे अपना दल कृष्णा गुट को टिकट दिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी में भितरघात की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं पल्लवी पटेल भले ही कह रही हो कि कौशांबी उनकी ससुराल है लेकिन अपनी भाभी की एक झलक पाने के लिए भी समाजवादी पार्टी के समर्थक नहीं पहुंचे हैं नामांकन के समय अपना दल समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं की इतनी बेरुखी किसी बड़े परिवर्तन के संकेत दे रहे हैं
*शशिभूषण सिंह पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र नारा जनपद कौशांबी 9648709715*
[08/02, 7:54 PM] +91 97921 21202: *टिकट का लालच देकर एन वक्त पर नकार देने से नेता हुए नाराज*
*पार्टी की दोहरी नीति के चलते विधानसभा चुनाव में पार्टियों को उठाना पड़ेगा भारी नुकसान*
*कौशाम्बी* आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में सिराथू विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने टिकट की घोषणा करने में नेताओं को कठपुतली की तरह घुमाना शुरू कर दिया था स्पष्ट तौर से पार्टी ने किसी नेता को जवाब नहीं दिया था सभी नेताओं को मेहनत करने की बात कह कर मैदान में भेज दिया गया था जिससे समाजवादी पार्टी से सिराथू विधानसभा सीट पर कई नेताओं ने यह मानकर मेहनत शुरू कर दी कि आने वाले दिनों में पार्टी उन्हें जरूर टिकट देगी लेकिन ऐन वक्त पर समाजवादी पार्टी ने अपना दलकमेरा वादी से पल्लवी पटेल को प्रत्याशी घोषित कर दावेदार पार्टी नेताओं को मायूस कर दिया है पार्टी की इस दोहरी नीति का खामियाजा पार्टी प्रत्याशी को भुगतना पड़ेगा पल्लवी पटेल के नामांकन के दौरान स्पष्ट तौर से समाजवादी पार्टी नेताओं का विद्रोह देखा गया है
*शशिभूषण सिंह पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र नारा जनपद कौशांबी 9648709715*
[08/02, 8:52 PM] +91 81156 50600: _*नामांकन कर सौदेबाजी करने वाले प्रत्याशी भी उतरे मैदान में*_
_*खिलाड़ी प्रत्याशी पैसे के बल पर करेंगे समर्थन*_
_*अझुवाकौशाम्बी* जनपद में ऐसे ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें जल्दी भांप पाना मुश्किल है। ये ऐसे अवसरवादी समाजसेवी का चोला ओढ़कर बैठे है कि कब किससे सौदेबाजी कर समर्थन करेंगे किसी को नहीं पता। एक चोला ऐसा की लोग चकमा खा जाएं। गरीबों की लाचारी दोस्तों के साथ गद्दारी इनकी रगों में बहता है बस उसका रंग पहचान पाना असंभव हो जाता है_
_मालूम हो जनपद के तीनों विधानसभा चुनाव तमाशा बनकर रह गया है तमाम ऐसे स्वार्थी मक्कार लोग भी नामांकन करने पहुंच रहे हैं जो नामांकन करने के बाद दूसरे प्रत्याशियों पर यह कह कर रौब गांठते हैं कि उनकी मतदाताओं के बीच इतनी पकड़ है कि खुद चुनाव तो नहीं जीत सकते हैं लेकिन दूसरे का बना हुआ चुनाव बिगाड़ कर चुनाव हरा देंगे जबकि ये खुद अपने परिजनों का मत नही पाने वाले होते हैं यहीं इसलिए सौदेबाजी शुरू होती है लाख दो लाख मिलने के बाद इस तरह के बिकाऊ चिरकुट प्रत्याशी समझौता कर लेते हैं और फिर जिससे पैसा मिल जाता है उसे अपना खास समाज का जनसेवक बताकर उस के पक्ष में आम जनता से मतदान करने का प्रचार करने लगते हैं बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी इस तरह के बरसाती मेंढक टाइप के प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जो बाद में रकम लेकर दूसरे प्रत्याशी के चरणों में गिर पड़े थे और विधानसभा चुनाव 2022 में भी इस तरह के समाज विरोधी लोगों ने भी नामांकन कर दावा ठोक दिया है दूसरे के हाथ बिक जाने वाले प्रत्याशी अभी बड़े-बड़े डींग हॉक रहे हैं उनका कहना है कि इस बार खुद चुनाव भी जीतेंगे मतदान नजदीक आते आते इस तरह के प्रत्याशी दूसरे के कार्यालय में जी हुजूरी करते देखे जाते हैं आखिर इस तरह के प्रत्याशियों से मतदाताओं को भी सावधान रहने की जरूरत है जो मतदाताओं के वोट का ठेका लेकर दूसरों से धनादोहन करते हैं।_
_*सन्तलाल मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश अझुवा जनपद कौशाम्बी 8115650600*_
[08/02, 8:53 PM] +91 81156 50600: _*विधायक संजय गुप्ता ने अझुवा में किया जनसंवाद,मांगा डिप्टी सीएम के लिए समर्थन*_
_*अझुवा कौशाम्बी* विधान सभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है कुछ नामांकन कर रहे हैं तमाम नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर समर्थन मांग रहे हैं उसी कड़ी में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता नगर पंचायत अझुवा के सब्जी मंडी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रत्याशी 251 सिराथू विधानसभा से विधायक प्रत्याशी हैं और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराना है उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों की जमानत जप्त करानी होगी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जीत के लिए उन्होंने नगर के व्यापारियों आम जनमानस से समर्थन मांगा_
_इस दौरान उन्होंने कहा कि हम विधायक तो चुन ही रहे हैं साथ में उप मुख्यमंत्री को मतदान कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया है संजय गुप्ता विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चाहे गंगा नदी में पुल हो रेलवे ओवरब्रिज हो सड़कों का जाल हो सड़कों का चौड़ीकरण हो बिजली की समुचित व्यवस्था हो और सबसे बड़ी बात व्यापारियों की सुरक्षा रही हो सभी मामले में भाजपा की सरकार ने आम जनता के हित को ध्यान में रखा है संजय कुमार गुप्ता ने आने वाली 27 फरवरी को मतदान दिवस के अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के निशान पर अधिक से अधिक मत देने की अपील की है इस अवसर पर प्रशांत केसरवानी,सौरभ केसरवानी आनन्द केसरवानी नरसिंह यादव करन सिंह बड़ेलाल केसरवानी सुरेश केसरवानी सहित नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवम नागरिक मौजूद रहे।_
_*सन्तलाल मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश अझुवा जनपद कौशाम्बी 8115650600*_

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*