गाजीपुर26जुलाई25*पीजी कालेज में छात्र शिकायत निवारण समिति गठित
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में प्राचार्य प्रोफे. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु एक छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है।
प्रोफे. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह समिति महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक वातावरण को और अधिक पारदर्शी, सुगम और सहयोगात्मक बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। समिति के अध्यक्ष प्रोफे० (डॉ०) विनय कुमार दुबे (हिन्दी विभाग) होंगे, जबकि प्रोफे. (डॉ.) धर्मराज सिंह (उद्यान विज्ञान विभाग), डॉ. अखिलेश सिंह (सैन्य विज्ञान विभाग), डॉ. आई. आर पाठक (जन्तु विज्ञान विभाग), डॉ. आलोक रंजन श्रीवास्तव (राजनीति शास्त्र), श्री मनोज कुमार मिश्र ( जीपीबी विभाग) और डॉ. अतुल कुमार सिंह (भूगोल विभाग) इसके सदस्य होंगे।
प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने प्रेस को बताया कि यह समिति छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निवारण करेगी। जिससे महाविद्यालय में एक स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन