गाजीपुर14नवम्बर24*अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल (पुरुष) में स्नातकोत्तर महाविद्यालय बना विजेता
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्नातकोत्तर महाविद्यालय कॉलेज, गाजीपुर के खेल मैदान पर किया गया।
आयोजन सचिव डॉ० मनोज कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रोफे० पाण्डेय ने कहा कि वालीबाल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में पांचवां स्थान रखता है। यह खेल अमेरिका में पहली बार 1896 में विद्यालय से प्रारंभ हुआ। वालीबाल का खेल छात्र- छात्राओं के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास का सशक्त माध्यम है। वर्तमान सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया नारा को सकार करने में जुटा हुआ है।
प्रतियोगिता मे पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की पूर्वांचल कालेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट में स्नातकोत्तर
गाजीपुर अपने सभी सेटो में विजेता बना। अंत में पी० जी० कालेज की टीम को चैंपियन घोषित किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर उप प्राचार्य
डॉ० बद्रीनाथ सिंह, प्रोफे० धर्मराज सिंह, प्रोफे० सुजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर एस० एन० सिंह आदि मौजूद रहे। इनके साथ प्रोफे. वीरेंद्र
प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ० बद्रीनाथ सिंह, प्रोफे० धर्मराज सिंह, प्रोफे० सुजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर एस० एन० सिंह आदि मौजूद रहे। इनके साथ प्रोफे. वीरेंद्र सिंह, डॉ० रामदुलारे, श्री लवजी सिंह, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० अतुल कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार सिंह
सिंह, डॉ० रामदुलारे, श्री लवजी सिंह, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० अतुल कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार सिंह
आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.