कौशाम्बी7फरवरी26*बोर्ड परीक्षा के समय सुबह सुनिश्चित की जाए विद्युत सप्लाई –चंद्रभूषण वर्मा*
*किशनपुर पंप कैनाल नहर में पानी न आने से किसानों की फसले सिंचाई बिना बर्बाद हो रही है नहर में तत्काल छोड़ा जाए पानी*
*कौशांबी।* भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट की बैठक जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अगुवाई में हुई बैठक की अध्यक्षता शिवराम सरोज ब्लॉक अध्यक्ष ने किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षार्थियों को पढ़ने के लिए सुबह 6:00 बजे 7:00 बजे तक विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की जाए और परीक्षार्थियों के परीक्षा के समय यदि विद्युत सप्लाई बाधित हुई तो भारतीय किसान यूनियन संघर्ष करने को मजबूर होगा उन्होंने कहा कि किशनपुर पंप कैनाल नहर में पानी न आने से किसानों की फसले सिंचाई के बिना बर्बाद हो रही है नहर में तत्काल पानी छोड़ा जाए जिससे किसानों के फसलों की सिंचाई की समस्या का समाधान हो सके सरकारी अस्पताल प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र सेंगराहा में रात में नर्स के मौजूद न रहने से मरीजों को इलाज नहीं मिलता है उन्होंने कहा कि नर्स की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए इसके अलावा तमाम सड़क जल जमाव आदि की समस्या के समाधान की मांग किसान यूनियन के नेताओं ने की है समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया है इस मौके पर नरेन्द्र सिंह तहसील अध्यक्ष मंझनपुर, रविकरन सिंह नगर पंचायत पूरब पश्चिम सरीरा,बच्चा लाल सरोज सुनील सिंह हरिश्चंद्र सिंह दलजीत शिवबाबू,अमित कुमार गोलू तिवारी विजय प्रकाश यादव,रामप्रसाद करी, कमल सिंह, मनीष सिंह विनय कुमार त्रिपाठी, सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत