कौशाम्बी7जून25*ईदगाह मस्जिद संवेदनशील स्थानों का डीएम एसपी ने भ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा*
*ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को सजग रहकर नमाज को सकुशल संपन्न कराने हेतु किया मार्गदर्शन*
*धर्मगुरुओं एवं आमजनमानस से वार्ता कर त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपेक्षा*
*कौशाम्बी।* ईद-उल-अजहा ( बकरीद ) के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातारण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जनपद के ईदगाह मस्जिदों संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को चेक किया गया।इस दौरान ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मार्गदर्शन करते हुए नमाज को संपन्न कराया गया।
त्यौहार के अवसर जनपद के विभिन्न स्थानों घरों पर परम्परागत रूप से कुर्बानी दी गयी इस अवसर पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहने, सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं अफवाहों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया इस दौरान धर्मगुरुओं एवं आमजनमानस से वार्ता की गयी तथा त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपेक्षा की गयी साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गयी।

More Stories
सुल्तानपुर25अगस्त2026*कुड़वार-नौगवांतीर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और जलभराव से दुर्घटना का खतरा*
लखीमपुर खीरी25अगस्त2026*लखीमपुर खीरी बुलेटिन
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*