कौशाम्बी6सितम्बर25*मूरतगंज पक्का तालाब में धूमधाम से किया गया गणेश विसर्जन*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज बाजार सहित तमाम अन्य स्थान पर गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है गणेश महोत्सव में स्थापित मूर्तियों को शनिवार को भक्तों ने विसर्जित किया है इसके लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से तैनात की गई थी मूरतगंज बाजार में भक्तों ने अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणपति की मूर्ति की स्थापना की थी।दस दिनों तक गणपति पूजन की धूम रही भक्तों द्वारा विधि विधान से दस दिनों तक गणपति की पूजा अर्चना की गई।उसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।शनिवार को मूरतगंज कस्बे की सभी गणपति मूर्तियों की धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में युवकों एवम महिलाओ ने गणपति बप्पा मोरिया अगली बरस तू जल्दी आना का जयघोष भी लगाया कस्बे से निकली गणपति की शोभायात्रा पूरे कस्बे में घूमते मूरतगंज पक्का तालाब पहुची।जहा मूर्तियों का विसर्जन किया गया।इस दौरान संदीपन घाट पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे