कौशाम्बी6सितम्बर25*डांस करते हुए भक्तों ने धूमधाम से विसर्जित की गणेश प्रतिमाएं*
*गणेश मूर्तियों के विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा के समय पूरी शोभायात्रा में पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साथ-साथ चल रहे थे*
*कौशाम्बी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर के नेहरू नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक भक्तों ने बड़ी धूमधाम से पूजा अर्चना की प्रतिदिन कीर्तन भजन आरती पूजन के साथ-साथ गणेश पंडाल में भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया शनिवार को भक्तों ने पूजन अर्चन के बाद निर्धारित स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं विसर्जित किया हैं डीजे के धुन में नाचते गाते झूमती महिला पुरुष बच्चों गणेश भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली इस शोभायात्रा में महिलाओं के साथ बालिकाएं और छोटे-छोटे बच्चों के शामिल होने से शोभा यात्रा की रौनक बढ़ गई भक्ति में लीन गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्त जमकर डांस करते हुए झूम रहे थे जनपद मुख्यालय मंझनपुर के नेहरू नगर के शिव मंदिर स्थित सिद्धिविनायक कमेटी द्वारा स्थापित की गई गणेश प्रतिमा के विसर्जन में भी सैकड़ो महिला पुरुष बालक बालिकाएं नाचते गाते हुए भगवान गणेश का जयकारा लगाते मंझनपुर चौराहा पहुंचे हैं रास्ते में नगर वासियों ने भक्तों को जलपान कराया उसके बाद जिला अस्पताल के पास फिर गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल भक्तों को जलपान कराया गया है उसके बाद प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान कुम्हियावा की नहर में गणेश प्रतिमाओं को पूजा अर्चना के बाद विसर्जित किया गया है गणेश प्रतिमा विसर्जन के आयोजन में उज्ज्वल केशरवानी, अंकित मोदनवाल, कलश केशरवानी, विष्णु केशरवानी, अंशित मोदनवाल, अर्जुन केशरवानी,ऋषभ केशरवानी, सत्यम मोदनवाल, हर्ष केशरवानी, आदर्श मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, आकाश केशरवानी, कृष केशरवानी (छेद्दु), हर्षित मोदनवाल, लवकुश गुप्ता (जानी), यश, मनोज केशरवानी, शिवम केशरवानी, प्रभाकर केशरवानी, राहुल पटेल, सचिन मोदनवाल, अनमोल केशरवानी, शैलेन्द्र मोदनवाल,सहित कमेटी के तमाम नव युवक महिलाएं बच्चे बालिकाएं और नगरवासी शामिल हुए हैं पूरा वातावरण भक्ति मय बना हुआ था सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया था गणेश मूर्तियों के विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा के समय पूरी शोभायात्रा में पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साथ-साथ चल रहे थे पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ है

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित