कौशाम्बी4सितम्बर25*समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन*
*हर्रायपुर कौशांबी* एन डी कान्वेंट स्कूल एंड स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज नसीरपुर, मूरतगंज के प्रांगण में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश सिंह यादव ने सभी बच्चों व स्टाफ को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बताया कि भारत रत्न प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्म 5 सितंबर सन 1888 ई को तिरुतानी नामक स्थान पर हुआ था। ये दो बार भारत के उपराष्ट्रपति रहे तत्पश्चात भारत के दूसरे राष्ट्रपति मनोनीत किए गए।ये महान दार्शनिक भी थे। इस मौके पर बच्चों ने अपने क्लास रूम की सजावट की। बच्चों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रामनरेश यादव अभिषेक साहू, सुनील सिंह कुलदीप कुमार साहू, अरुण सिंह ,सरोज अग्रवाल ज्योति सैनी आकांक्षा पाल मनीष विश्वकर्मा नंदिता पाल ममता मिश्रा आकांक्षा यादव कामना ज्योति कुशवाहा महक सिंह ,मुस्कान मौर्य गीतांजलि ,मुन्नी देवी ,कल्लो देवी आदि लोग मौजूद रहे।
*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*

More Stories
उन्नाव 18 जनवरी 26**परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 26 विवादित जोड़ो की सकुशल की गयी विदाई*
कौशाम्बी 18 जनवरी 26**आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1253 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार*
कौशाम्बी 18जनवरी 26**युवा और किसान विरोधी है भाजपा सरकार ~ विजय प्रकाश*