कौशाम्बी4दिसम्बर24*कोतवाली के सामने घर में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक*
*कौशाम्बी* जनपद मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली के सामने सत्यम ऑटो पार्ट्स की दुकान के अंदर उनका निवास है उनके घर के ऊपरी मंजिल में बुधवार की दोपहर को अचानक आग लग गई ऑटो पार्ट्स की दुकान में गत्ता में सामान रखा था टायर टियूब रखे थे जिससे देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के सामानों में भी आग लग गई घर से धुआं उठते देख परिवार के लोग जान बचाकर घर से बाहर निकल आए मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई आग बुझाने की गाड़ी के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और पानी की बौछार डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है देखते-देखते ऊपर की मंजिल के हिस्से में घर गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है आग बुझाने के चक्कर में दुकान मालिक रामबाबू केसरवानी मामूली रूप से झुलस गए हैं ब्यापारी के घर मे आग लगने की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लगी हुई है बचाव एवं राहत दल ने घटना पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
More Stories
उन्नाव 31 अक्टूबर 26*शिव दीप शिव महापुराण कथा में उमड़ पड़ा शिवभक्तों का हुज़ूम, आयोजकों और प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं
पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* बर्फीली वादियों में एडवेंचर का सुनहरा मौका:
कौशाम्बी 31 अक्टूबर 26*यातायात नियमों की अनदेखी छोटी-छोटी लापरवाहियां बनती है गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण–डीएम*