कौशाम्बी31जुलाई*जेवर लेकर प्रेमी के साथ विवाहिता हुई फरार*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव की एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जेवर लेकर फरार हो गई है घटना 29 जुलाई के दोपहर की है जब विवाहिता वापस मायके नहीं लौटी तो पिता ने उसकी खोजबीन की विवाहिता का पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है खबर लिखे जाने तक विवाहिता का पता नहीं चल सका है
बताया जाता है कि अरई सुमेरपुर गांव के रामप्रताप की पुत्री उषा देवी की शादी सुरेंद्र कुमार के साथ हुई थी उषा देवी ससुराल छोड़कर काफी दिनों से अपने पिता के घर अरई सुमेरपुर में रह रही थी उषा के पिता का कहना है कि वह करारी थाना क्षेत्र के सहन पुर निवासी मिथुन पुत्र शिवराज रैदास नामक एक युवक से फोन पर लगातार बात कर रही थी जिस पर उसे डांट फटकार लगाकर बात करने से पिता ने मना किया गया था पिता की डांट से नाराज विवाहिता जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है मामले की सूचना पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी है
More Stories
हरिद्वार 5सितंबर 26*कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति की तैयारियां, हरिद्वार में श्रद्धालुओं में उत्साह
सुलतानपुर5 सितंबर26* प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सी. त्रिपाठी नहीं रहे, चिकित्सा जगत में शोक की लहर*
नई दिल्ली 5 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*