कौशाम्बी31जनवरी24*कौशाम्बी को 25 लाख 70 हजार 760 पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित*
*अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति, वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं वन बन्दोबस्त समिति की बैठक सम्पन्न*
*कौशाम्बी।* अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति/वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं वन बन्दोबस्त समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2024-25 में पौधारोपण के लिए जनपद कौशाम्बी को 25 लाख 70 हजार 760 पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसमें वन विभाग को 892700, पर्यावरण विभाग 26900, ग्राम विकास विभाग 963000, राजस्व विभाग 15000, पंचायतीराज 95000, नगर विकास 23000, लोक निर्माण विभाग 13000, जलशक्ति विभाग 13000, कृषि विभाग 188000, पशु पालन विभाग 9000, सहकारिता 4200, उद्योग 18000, ऊर्जा 6860, माध्यमिक शिक्षा 6000, बेसिक शिक्षा 9000, प्राविधि शिक्षा 5000, उच्च शिक्षा 17000, स्वास्थ्य विभाग 13000, परिवहन विभाग 1800, उद्यान विभाग 115000, ग्रह विभाग 6300 एवं जल निगम ग्रामीण 130000 आवंटित किया गया हैं।
अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियां को वर्ष 2024-25 में वृक्षारोपण के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना बनाकर प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दियें। उन्हांने नगर निकायों में एमआरएफ सेन्टर के संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को एमआरएफ सेन्टर क्रियाशील रखने के निर्देश दियें।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि 02 फरवरी 2024 को वर्ल्ड वेटलैण्ड दिवस के अवसर पर अलवारा झील में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा।
More Stories
मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव
मथुरा 19 सितंबर 26*महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मथुरा 19 सितंबर 26*किशोरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए न्यायपालिका की पहल, 05 कंप्यूटर किए भेंट