February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी30सितम्बर25*मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने किया कन्या पूजन*

कौशाम्बी30सितम्बर25*मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने किया कन्या पूजन*

कौशाम्बी30सितम्बर25*मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने किया कन्या पूजन*

*बेटियों को शिक्षा सुरक्षा व समान, प्रदान कराकर,उन्हें सशक्त बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए-मंडलायुक्त*

*कौशांबी।* मंडलायुक्त,प्रयागराज श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज अजय कुमार मिश्र ने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय,कोईलहा में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में छात्राओं को रोली चन्दन लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर कन्या पूजन किया तथा छात्राओं को शिक्षण सामग्री प्रदान किया। मंडलायुक्त ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कन्याओं में माँ दुर्गा के स्वरूप की उपासना की जाती है,जिससे समाज में ‘नारी सम्मान’ एवं ‘नारी शक्ति’ का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने अपील की है कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा व समान उपलब्ध कराकर, उन्हें सशक्त बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए।
मंडलायुक्त ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते कहा कि सरकार एवं प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए कटिबध्द है। आप लोग खूब मन लगाकर पढ़ाई करें तथा जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है, उस क्षेत्र में आगे बढ़े एवं अपने परिवार, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। हम लोगों द्वारा आपको हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया हैं, ताकि महिलाएं/बालिकाएं अपनी समस्या बेझिझक बता सकें। आपकी समस्या का तत्काल समाधान कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप लोगों को विद्यालय, समाज,घर या कहीं भी-कोई भी परेशानी हो तो अपने नजदीकी थाना में जाकर महिला हेल्प डेस्क में महिला पुलिस को अपनी समस्या अवश्य बताएं,आपकी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अगर आप थाना नहीं जा सकती हैं, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 या 112 पर कॉल कर अपनी समस्या अवश्य बताएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Taza Khabar