कौशाम्बी30सितम्बर25*उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कन्या भोज,मिशन शक्ति 5.0 का भव्य आयोजन*
*अझुवा कौशाम्बी* मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम में नगर पंचायत अझुवा अध्यक्षा शांति देवी कुशवाहा की अध्यक्षता में छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।विद्यालय के प्रांगड़ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां भगवती के अष्टम स्वरूप महागौरी देवी को साक्षी मानकर आदर्श नगर पंचायत द्वारा कन्या भोज का भव्य आयोजन हुआ जहां नगर अध्यक्षा शांति देवी कुशवाहा , चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा,लेखा लिपिक साकेत चंद्र श्रीवास्तव ने कन्याओं के पैर पखारकर हाथों से चुनरी भेंट कर नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए हलवा ,चना,फल मीठे पकवान खिलाकर और कन्याओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया है इस दौरान माता के जयकारे से वातावरण गुंजायमान रहा है।इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासद ,नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे हैं।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया