कौशाम्बी30जून*सेंध काटकर घर में घुसे, दरवाजों का ताला तोड़कर गहने समेत उठा ले गए नगदी*
*एक ही रात में दो घरों में चोरी से गांव में दहशत*
*कौशाम्बी* सदर कोतवाली के जुवरा भवानीपुर गांव बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध काटकर घर में प्रवेश कर दरवाजों का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से में रखे गहने व नगदी पार कर गए। सुबह होने पर घर के दरवाजों के ताले टूटे देख कर ग्रह स्वामी ने लोगों को जानकारी दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब देखा उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दिया।
सदर कोतवाली के नारा चौकी के भावनीपुर गांव के संदीप सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र अमर सिंह दूसरे जनपद में नौकरी करते हैं।घर में उनकी मां अकेले एक कमरे में सो रहे थी तभी रात को घर के पीछे से सेंध काटकर चोर अंदर आए और दरवाजों को ताला तोड़कर घर में रखें अलमारी का भी ताला तोड़कर उसमें रखे गहने व ₹25000 एवं 1 किलो चांदी के जेवरात उठा ले गए। सुबह जब उनकी मां जागी तो घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था दरवाजों के ताले टूटे दिखाई दिए उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर इसकी जानकारी दिया।मां ने मामले की सूचना अपने पुत्र राजू को दिया राजू ने पुलिस को दिए शिकायती अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है।हालांकि खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है। इस चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है वही जुवरा गांव में मुन्ना दिवाकर के घर भी बीती रात चोरों ने सेंध काटकर घर के अंदर प्रवेश कर घरेलू सामान ले गए।लगातार एक रात में दो चोरियों से गांव में दहशत फैल चुकी है। सूचना पर नारा चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र पांडेय मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल किये।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,