कौशाम्बी29मार्च*अतीक-अशरफ को मृत्युदंड दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगी : जया पाल*
*प्रयागराज* विशेष कोर्ट के फैसले पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल का कहना है कि अपराध और अपराधी के आगे सजा बहुत कम है। अतीक अहमद और उसके गुर्गों को फांसी से कम की सजा मुझे मंजूर नहीं। अतीक अहमद और उसका परिवार सिर्फ अपराधी नहीं, हत्यारा भी है। अतीक अहमद समेत सभी आरोपितों को मृत्युदंड दिलाकर ही दम लूंगी। भले ही इसके लिए मुझे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़नी पड़े।
जया पाल ने कहा कि उमेश पाल की लड़ाई को कहीं से कमजोर नहीं होने दूंगी। अतीक, अशरफ और उसके बेटों को जब तक मृत्युदंड नहीं मिलेगा तब तक मैं लडूंगी।
उमेश पाल की मौत से दुःखी उनकी मां शांति पाल का कहना है की जब तक सांस लूंगी तब तक अतीक के खिलाफ लड़ती रहूंगी। बेटे (उमेश) की मौत के बाद घुट-घुट कर जी रहीं हूं। मेरी अंतिम इच्छा अतीक और उसके भाई को आजीवन कारावास नहीं, बल्कि सजा ए मौत देखने की है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26*पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मी
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26* दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ₹90 हजार के कुंडल छीने, रोहाना चौकी से चंद कदम दूर हुई वारदात
प्रसार भारती के Waves OTT पर छाया हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ का जलवा,