कौशाम्बी29मई*एक सप्ताह में नही हुई कार्यवाही तो होगा जिलाधिकारी आवास का घेराव।जिलद्यक्ष संजय सिंह यादव भा0 कि0 यू0( भानु)संगठन।*
पूर्व सूचना के आधार पर आज कौशाम्बी जिले के बारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छेकवा में जिला युवा विंग अध्यक्ष नमो मिश्रा की अगुवाई में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।महा पंचायत में मंडल से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारियों ने भाग लिया।छेकवा ग्राम सभा स्थित बन्द पड़े पानी की टंकी को फिरसे चालू करवाना और अवैध खनन,बिजली,एवं सड़क की समस्या मेन मुद्दा रहा।
मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे ने किसानों को एक जुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिये किसानों से कहा।उन्होंने जिले के अधिकारियों को किसानों के हित मे कार्य करने के लिये अपने भाषण द्वारा कहा।
प्रदेश उपाद्यक्ष सनी सुक्ला ने अवैध खनन और मशीनी करण रोकने के लिये जिले अधिकारियों से कहा।उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कारण यमुना नदी की भगौलिक स्थिति बिगड़ रही है।तराई क्षेत्र के ग्रामो को छती पहुच रही है।इसे रोका जाए।
जिलद्यक्ष संजय सिंह यादव ने किसानों से अपनी लड़ाई खुद लड़ने को कहा।उन्होंने किसानों को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए कहा कि आप खुद ताकतवर है आप को किसी ताकत की कोई आवस्यकता नही बस जरूरत है तो सिर्फ एक जुट होकर भा0 कि0 यू0 ( भानु)संगठन को मजबूत करने की।उन्होंने पानी टंकी सुचारू रूप से फिर से सुरु करने के लिये जिलाधिकारी कौशाम्बी को एक सप्ताह में कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया नही तो किसान अपने हक के लिये जिलाधिकारी आवास का घेराव करने को बाध्य होगा।
युवा विंग के जिलद्यक्ष नमो मिश्रा ने सभी नेताओं का समर्थन करते हुए क्षेत्र के किसानों की समस्या की लड़ाई लड़ने का वीरा उठाया।
महा पंचायत का संचालन कमलेश राव ने किया।जिला उपाद्यक्ष राजू सिंह यादव,जिला सचिव ज्ञान सिंह यादव,राम जतन पाल,अंसार अहमद,युवा जिला उपाद्यक्ष राहुल श्रीवास्तव,प्रेम चंद गुप्ता,युवा विंग मीडिया प्रभारी सुनील श्रीवास्तव,छेकवा न्याय पंचायत अध्यक्ष अयोध्या सिंह,एवं जिद्दी पाल आदि कार्यकता मौजूद रहे।
अंत मे जिलद्यक्ष संजय सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
*राजू सिंह*
*जिला मीडिया प्रभारी*
*भा0 कि0 यू0(भानु)संगठन*
*कौशाम्बी*
*9919332570*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*