कौशाम्बी29नवम्बर2022*संसाधन और स्टाफ की कमी से जूझ रहा वन विभाग कैसे जंगली जानवरों पर लगे रोक*
*कौशांबी* जिले का वन विभाग कर्मचारियों और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है योगी सरकार और उनके अधिकारी वन विभाग को कर्मचारी और संसाधन उपलब्ध कराकर मजबूत करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं जिससे विभाग आम जनमानस की उम्मीद पर खरा उतरता नहीं दिख रहा है विभाग में दो दर्जन फॉरेस्ट गार्ड की तैनाती होनी चाहिए लेकिन जिले के तीनों रेंज में एक भी फॉरेस्ट गार्ड की तैनाती नहीं है स्टाफ की कमी से वन विभाग जूझ रहा है इतना ही नहीं जंगली पशुओं विषैले जंतुओं अजगर लकड़बग्घे और बंदर को पकड़ने के लिए विभाग के पास औजार और संसाधन नहीं है विभाग में वाहनों की कमी है जिससे कभी अजगर लकड़बग्घे निकलने की शिकायत पर उसे पकड़ने में अपनी जान जोखिम में डालकर विभागीय वन दरोगा और रेंजर आम जनमानस को राहत देते हैं संसाधन वाहन औजार और स्टाफ की कमी के बावजूद विभाग ने कई अजगर को पकड़कर बड़ा जोखिम का काम किया है जिससे विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के अंदर दहशत का माहौल है लेकिन उसके बाद भी वन विभाग में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने बीड़ा नहीं उठाया है वन विभाग के मंडल और राज्य स्तर के अधिकारियों ने भी कौशांबी वन विभाग को सशक्त करने का प्रयास नहीं किया है जिससे वन विभाग आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है योगी सरकार को वन विभाग की समस्याओं को संज्ञान लेना होगा और विभाग को संसाधन औजार वाहन और कर्मचारियों की फौज से सशक्त करना होगा।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*