February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी28जनवरी24*हर घर नल पेयजल परियोजना का सीडीओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण*

कौशाम्बी28जनवरी24*हर घर नल पेयजल परियोजना का सीडीओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण*

कौशाम्बी28जनवरी24*हर घर नल पेयजल परियोजना का सीडीओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण*

*कौशाम्बी* डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी द्वारा हर घर नल पेयजल परियोजना का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत चकसेनी में संचालित परियोजना में पाया गया कि कार्यदायी संस्था जे0एम0सी0 द्वारा इण्टर लांकिक का कार्य अत्यन्त ही खराब लगायी जा रहीं है तथा ग्राम पंचायत रामपुर धमावॉ, रामपुर मडूकी एवं अन्दावॉ में संचालित परियोजनाओं में पेयजल की आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गयी है, लेकिन इनमें पर्याप्त प्रेशर न होने के कारण पेयजल की आपूर्ति सही नही हो पा रही है। कई स्थानों पर लिकेज पाया गया है और स्टैण्ड पोस्ट में टोटी नहीं लगायी गयी है, जिसमें गॉव में जगह-जगह पानी भराव हो रहा है, जो आपत्ति का विषय है।
इस सम्बन्ध में डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी, कौशाम्बी द्वारा अधिशासी अभियन्ता, जल निगम कौशाम्बी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित परियोजनाओं का स्वयं निरीक्षण कर पायी गयी कमियों को कार्यदायी संस्था से अविलम्ब ठीक कराना सुनिश्चित करें।

Taza Khabar