कौशाम्बी28अगस्त*4 दिनों से अखाड़ा बाग कशिया मूरतगंज की लाइट है खराब*
*इमामगंज कौशाम्बी* जिले में विद्युत विभाग का भी कारनामा बेहद निराला है मुख्यमंत्री 24 घंटे में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने और खराब विद्युत को सुधार करने का निर्देश दे रहे हैं लेकिन जिले में विद्युत अधिकारियों पर मुख्यमंत्री का आदेश लागू होता नहीं दिख रहा है चायल तहसील क्षेत्र के अखाड़ा बाग कशिया मूरतगंज की लाइट 4 दिनों से खराब है ग्रामीण बार-बार अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन विद्युत पावर हाउस के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है 4 दिन से लगातार ग्रामीणों को बार-बार अवर अभियंता तुरंत विद्युत व्यवस्था सुधार करने का आश्वासन दे रहे हैं लेकिन 4 दिन से उनका 10 मिनट का समय नहीं पूरा हो सका है आखिर विद्युत अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देश को मानने से क्यो इनकार कर रहे हैं यह विद्युत विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल है ग्रामीणों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खराब विद्युत लाइट को सुधार कराए जाने की मांग की है

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*