कौशाम्बी27सितम्बर25*धूमधाम से निकली राम बारात, राम-सीता विवाह का मंचन देख भक्त हुए भाव-विभोर*
*रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष केसरवानी के घर भगवान राम को खिलाया गया कलेवा*
*मां सुनैना का संदेश: गृहस्थ जीवन में धैर्य ही सबसे बड़ी शक्ति*
*कौशाम्बी।* मुख्यालय मंझनपुर स्थित हिन्दु धर्म सभा श्री रामलीला कमेटी के द्वारा शुक्रवार की देर रात भव्य राम बारात निकाली गई। बारात का जगह जगह पर नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी। देर रात राम जी पै-पूजी, कलेवा एवं सीता विदाई का लीला का मंचन किया गया है। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया और पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा रामलीला कमेटी द्वारा राम बारात दुर्गा मन्दिर से निकाली जाती है जिसमें नगर के लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ गांजे-बाजे डी0जे0 के धुन में थिरकते नजर आए मंझनपुर शिव मन्दिर में आरती एवं पूजन कर आगे बढ़ने पर राजू वर्मा,द्वारा बारात का स्वागत एवं जलपान कराया गया आगे कि ओर उमेंश केसरवानी व घनश्याम गुप्ता द्वारा आरती-पूजन एवं बारात का स्वागत किया गया इस भव्य पल मे जुड़ने के लिए के आस-पास के लोग भी इस महोत्सव में शामिल होने के लिये दूर-दूर से पहुंचे बारात रामलीला मैदान पहुंची रामलीला मैदान में राम-सीता विवाह का मंत्रोच्चर के साथ मंचन गया पैरपूजी कार्यक्रम अध्यक्ष आशीष कुमार केसरवानी बच्चा भाई एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया आगे के लीला में भगवान राम सहित चारो भाई को कलेवा खिलाया गया जिसमें राम द्वारा कलेवा खाने के पहले अपना प्रस्ताव रखा उनके रखे गये प्रस्ताव को ब्यास गोपाल दास सक्षेंप में बताते है। उसके बाद कलेवा खाते है कलेवा में माता सीता के सखियों द्वारा बारातियों को गाली गीत भी सुनाया जिसे सुन लोग खूब आनन्दित हुए जिसमें भगवान शिव ने सीता राम के विवाह को जगत के लिए कल्याणकारी बताया। देवता श्री राम की जय-जयकार करने लगे। मंडप में सभी अपने आसन पर बैठे हैं। वशिष्ठ की आज्ञा से मांडवी, उर्मिला एवं श्रुतिकीर्ति का भरत, लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न के साथ विवाह हुआ। नगरवासियों ने कन्यादान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विदाई के समय जानकी की मां सुनयना ने उन्हें गृहस्थ जीवन में धैर्य बनाये रखने के लिए कहा तथा सास-ससुर व गुरु की सेवा और पति की आज्ञा का पालन करने सहित कई संदेश दिया। जानकी विदा की लीला देख सभी के नेत्र सजल हो उठे। लीला में दिखाया गया कि श्रीराम की बारात जनकपुरी पहुंच गई। श्रीराम और जानकी के पाणिग्रहण संस्कार की रस्में हुईं। उधर राजा दशरथ ने प्रभु श्रीराम को राजपाट देने की घोषणा कर दिया इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा, महामंत्री पंकज शर्मा, पंकज गामा, उपाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र गुप्ता, सुशील नामदेव, संगठन मंत्री झल्लर चौरासिया, कोषाध्यक्ष सोनालाल केशरवानी, अजय वर्मा, मंत्री सुनील नामदेव, रोहित गुप्ता, राजू, राजीव केसरवानी, रिकंू केसरवानी, डा0 अवधेश पाण्डेय, मुकुन्दी लाल, भूपचन्द्र अग्रहरि, नीरज, सुभाष, रज्जन श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, नवीन, राहुल, लखन, मथुरा, अमित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं आस-पास क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहें।
More Stories
कुरुक्षेत्र27सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर कुरुक्षेत्र में।
मथुरा 27 सितंबर 2025*भाजपा महानगर द्वारा दिव्यांगजनों को 116 सहायक उपकरण वितरित*
लखनऊ27सितम्बर25*जब पुलिस का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम शहरी का क्या हाल होगा