[3/27, 19:30] +91 97921 21202: *UP में भीषण गर्मी का अलर्ट:अगले हफ्ते पारा 40 डिग्री के पार होगा, प्रदेश में 30 मार्च से दिखेगा हीट वेव का असर*
*लखनऊ* उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम के साथ गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अभी मार्च का महीना खत्म भी नहीं हुआ कि भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग की ओर से 30 मार्च को हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। सप्ताह भर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा और मौसम का रुख बेहद गर्म हो जाएगा। वहीं माना जा रहा है कि आने वाले पखवारे से हीट वेव का असर स्थाई हो जाएगा।वाराणसी रहा सबसे गर्म जिला शनिवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आज से सूबे में मौसम तेजी से करवट लेगा। तापमान में वृद्धि होने से गर्मी और बढ़ जाएगी। अप्रैल के पहले हफ्ते से करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
यूपी के 6 सबसे गर्म जिले
*लखनऊ में दिन की शुरुआत ही तेज धूप के साथ हो रही है।*
*28 मार्च तक 41 डिग्री के करीब पहुंच सकता है पारा*
मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च तक लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और मेरठ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस बीच प्रदेश में बारिश की कोई भी संभावना नहीं दिखाई दे रही है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है गर्म हवाओं से लोगों का हाल-बेहाल
प्रदेश में इन दिनों मौसम का हाल ये है कि सूरज की पहली किरण के साथ ही नमी का असर खत्म होने लगता है। फिर जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, तपन और गर्म हवाओं का सितम लोगों पर होने लगता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद नहीं है।
*धूप से बचने के लिए छात्राएं स्कार्फ पहनकर घर से निकल रही हैं।*
पिछले साल मार्च महीने का तापमान बीते साल की बात करें तो 2021 में 16 मार्च से लेकर 21 मार्च तक पारा 34 से 36 डिग्री के आसपास था। इसके अलावा न्यूनतम पारा 18 से 21 डिग्री के आस-पास था, जबकि 30 मार्च को अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। यूपी में 27 मार्च यानी आज अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
*दोपहर में धूप तेज होने से सड़कों पर पहले के मुकाबले अब भीड़ भी कम देखने को मिल रही है।*
गर्म हवाओं के चलने से बढ़ा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं चल रही हैं, जो पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान के रास्ते यूपी में आ रही है।
दूसरी तरफ प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यादातर शहरों में मध्यम या खराब श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में पारा 40 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि कि इन दिनों उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं, जो पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल होती हैं। इन गर्म हवाओं के चलते ही लगातार झांसी समेत बुंदेलखंड का तापमान बढ़ रहा है
[3/27, 20:10] +91 99191 96696: *गलियों सड़कों पर भरा है नाला का गंदा पानी*
*कौशांबी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कौशांबी विकासखंड के अंतर्गत धाना ग्राम पंचायत की सड़कों गलियों में नाला का गंदा पानी भरा रहता है जिससे ग्रामीणों को गांव से निकलने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है नालियों का पानी सड़को पर भरा रहने की शिकायत कई बार ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में की लेकिन गांव की नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरे रहने की समस्या का समाधान नहीं हो सका है एक तरफ योगी आदित्यनाथ सरकार स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है गांव में सफाई कर्मी की तैनाती भी है लेकिन सड़क पर भरा रहने वाले गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था सफाई कर्मी द्वारा नहीं की जाती है सड़कों पर लगातार पानी भरा रहने से सड़कें भी खराब हो रही है इसके बाद भी अधिकारी बेसुध है ग्रामीणों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए धाना गांव के सड़क पर भरे गन्दा पानी के निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है
[3/27, 20:11] +91 97921 21202: *ससुर खदेरी नदी की जमीन पर भू माफियाओं ने प्लाटिंग करना किया शुरू*
*कौशाम्बी* ग्राम समाज कब्रस्तान मरघट कुआं की जमीन बेचकर मालामाल हुए भू माफियाओं की नजाकत नदी की जमीनों पर भी लग गई है नदी की जमीन बेचने में लगे भू माफियाओं की कारस्तानी से अधिकारी बेखबर है जिससे भू माफियाओं के हौसले बुलंद है ताजा मामला चायल तहसील क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ स्थित ससुर खदेरी नदी के जमीन से जुड़ा है
ससुर खदेरी नदी की जमीन के किनारे हिस्से को भूमाफियाओं ने बीते कई महीने से प्लाटिंग करना शुरू कर दिया है करोड़ों रुपए के प्लाट भू माफियाओं ने बेच कर धन अर्जित किया है नदी की जमीन बेचकर फर्जी तरीके से उप निबंधक कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है राजस्व कर्मी भू माफियाओं के घुटनों पर गिरे दिखाई पड़ते हैं जिससे ससुर खदेरी नदी के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो रहा है दूसरी तरफ नदी के किनारे जमीन खरीद कर भवन बनाए जाने से कभी बाढ़ आने पर मकान बाढ़ में डूब सकते हैं और मकान बाढ़ में डूब जाने के बाद भवन स्वामी सरकार से मुआवजे की मांग करेंगे समय रहते नदी की जमीन पर भवन बनाए जाने वाले और नदी की जमीन पर प्लाट बनाकर बेचने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर मुकदमा दर्ज कराते हुए ससुर खदेरी नदी के अस्तित्व को बचाना होगा इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में आवाज भी बुलंद की लेकिन राजस्व कर्मियों की भू माफियाओं से सांठगांठ के चलते ससुर खदेरी नदी की जमीन का अस्तित्व बचता नहीं दिख रहा है
[3/27, 20:12] +91 97921 21202: *जनरेटर का भुगतान डकार चुके ग्राम विकास अधिकारी पुराना जनरेटर दिखाकर होना चाह रहे दोषमुक्त।*
*जनरेटर की रकम गमन करने पर अभियोग पंजीकृत होने से बौखलाए ग्राम विकास अधिकारी ने पुराने जनरेटर की ब्यवस्था कर होना चाह रहे दोषमुक्त।*
*कौशांबी* नेवादा विकासखंड के बरौलहा ग्राम पंचायत में गौशाला के जनलेटर का मामला सुर्खियों में आने से उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे आया था जिसके बाद उच्च अधिकारियों द्वारा गंभीरता दिखाई गई जिस पर जाँच निर्धारित करते हुए कई बिंदुओं से जांच कराई गई जिसमे गौशाला के जनरेटर पंचायत भवन निर्माण व सामुदायिक शौचालय समेत कई गमन के भ्रष्टाचार उजागर हुए थे जिस पर गौशाला का जनरेटर प्रमुख था जिस को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी द्वारा आदेशित कर थाना चारवा में ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश सोनी के ऊपर अभियोग पंजीकृत कराया है अभियोग पंजीकृत होते ही सस्पेंड ग्राम विकास अधिकारी अपने को निर्दोष साबित करने के लिए तरह-तरह की युक्तियां तलाश रहे हैं पुराना जनरेटर खरीद कर फर्जी बिल वाउचर के सहारे अपने आप को निर्दोष साबित करने का वह भरपूर प्रयास कर रहे हैं जिसमें देखना यह है कि क्या पुलिस विवेचक को सस्पेंड ग्राम विकास अधिकारी अपनी चालाकी से चकमा दे पाएंगे या राजनीतिक दबाव बनाकर अपने आप को निर्दोष साबित कर पाते हैं जो विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
[3/27, 20:12] +91 97921 21202: *घर में लगी आग 2 पशुओं समेत गृहस्थी जलकर खाक*
*कौशांबी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कायथ के पुरवा में शिव जन्म सिंह यादव उर्फ बंगाली के घर भीषण आग लग गयी जिसमें घर में रक्खी गृहस्थी समेत गाय और भैंस की जलकर मौत हो गयी अग्निकांड की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो जाने का अनुमान लगाया गया है अग्निकांड की घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए प्रशासन से नहीं पहुंची आज तक कोई मदद दावे चाहे जितना भी करले सरकार देखने को मिलता है जिला कौशांबी ने प्रशासन के नाकामी का सबूत मिलता है
[3/27, 20:12] +91 97921 21202: *ग्रामप्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से निकल रहा विकास का सरकारी धन*
*दबंग प्रधान के आगे लाचार ग्राम विकास अधिकारी नहीं कर पा रहे अपने अधिकार का प्रयोग जिलाधिकारी से हुई शिकायत*
*कौशांबी* नेवादा विकासखंड के किशुनपुर अम्बारी की ग्राम प्रधान इशदा परवीन पत्नी मो0 सदाम वर्तमान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान है प्रधान के हस्ताक्षर से संचालित होने वाले अभिलेखों पर प्रधान पति द्वारा पत्नी प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर सरकारी अभिलेखों में बनाकर फर्जी तरीके से भुगतान किया जा रहा जिसकी शिकायत किशनपुर अंबारी निवासी पिंटू सिंह पुत्र जमुना प्रसाद ने जिला अधिकारी से करते हुए यह आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायतों में होने वाले भुगतान के वाउचर पर प्रधान पति द्वारा अपना फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सरकारी धन निकाल रहा है जिसका जीता जाता उदाहरण दिनांक 25 मार्च 2022 को प्रधान पति के फर्जी हस्ताक्षर से सरकारी अभिलेखों में हस्ताक्षर बनाकर भुगतान निकाला गया है पिंटू सिंह ने शिकायती पत्र में यह भी बताया है कि गांव में प्रधान द्वारा आज तक खुली बैठक भी नहीं कराई गई है प्रधान पति के दबंगई के दम पर खुली बैठक आज तक किसी सार्वजनिक स्थान मे नहीं कराया गया है शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रधान पत्ति इतना दबंग है कि ग्राम विकास अधिकारी के सामने बैठकर पत्नी प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर स्वयं किया करता है ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रधान पति सद्दाम के फर्जी हस्ताक्षर का विरोध करने पर उन्हें भी नौकरी ठीक से करने की धमकी दिया शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग ना हो सके
[3/27, 20:14] +91 98397 86493: *पत्रकार के माता का निधन*
*कौशाम्बी* अजय द्रिवेदी पत्रकार की माता श्री का निधन 100 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक निवास चक थामा गांव में हो गया इस बात की सूचना जब पत्रकारों को हुई तो शोक की लहर छा गयी पत्रकार राजेन्द्र तिवारी बाबा ने कहा कि शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घडी में दुख सहन करने की हिम्मत ईश्वर प्रदान करें और मृत माताश्री की आत्मा को शांति प्रदान करें।
[3/27, 20:14] +91 98397 86493: *प्रधान पति एवं प्रधानाध्यापक पर कबाड़ चोरी का युवक ने लगाया आरोप*
*जिलाधिकारी से हुई शिकायत*
*कौशांबी* नेवादा विकासखंड के किशुनपुर अम्बारी निवासी पिंटू सिंह ने जिला अधिकारी कौशांबी को ऑनलाइन शिकायत करते हुए बताया कि हमारे ग्राम सभा किशुनपुर अम्बारी में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मे दो पंचवर्षीय पूर्व से कराए गए सुंदरीकरण कार्य से निकला हुआ विद्यालय का अनुपयोगी लोहा कबाड़ लगभग 30 से 35 कुंतल विद्यालय में रखा हुआ था जिसे वर्तमान ग्राम प्रधान पति मोहम्मद सद्दाम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार कनौजिया से सांठगांठ करते हुए बगैर नीलामी कराए एवं अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी ना देते हुए चोरी- छिपे विद्यालय में रखा कबाड़ बेच दिया गया है इतने सालों से रखा हुआ कबाड़ बेच कर अपने उच्च अधिकारियों से छिपाने के पीछे प्रधान पति एवं प्रधानाध्यापक की चोरी जैसी बदनियति स्पष्ट कर रहा है। जिसकी जांच कराते हुए दोषियों के ऊपर कार्रवाई किए जाने की मांग जिला अधिकारी से युवक ने की है। जब इस संबंध में प्रधानाध्यापक महेंद्र कनौजिया से बात की गई तो बताया गया कि विद्यालय में एक पुरानी अलमारी वह कुछ कुर्सियां पड़ी थी जिसे ग्राम प्रधान पति द्वारा ले जाकर बेच दिया गया है।
[3/27, 20:14] +91 98397 86493: *सीएमओ ने बांटे फल*
*कौशाम्बी* विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल टीवी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीजों को फलों का वितरण किया गया।
[3/27, 21:41] +91 95549 78900: *युवक की हत्या के बाद उसकी दो प्रेमिकाओं की संदेहास्पद मौत, मधु की सास ने सुनाई चौंकाने वाली Love Story*
March 27, 2022
*नाथनगर (भागलपुर)* Unique Love Story- एक विवाहिता के सुसाइड के बाद उसकी सास ने जो कुछ भी बताया वो चौंकाने वाला रहा। मामला भागलपुर के नाथनगर के ललमटिया इलाके के नसरतखानी मोहल्ले का है। यहां 22 साल की मधु कुमारी का शव पंखे में टुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मधु मिथुन कुमार की पत्नी है। स्वजनों का कहना है कि पति मिथुन अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे मधु ने सुसाइड कर लिया। इस सुसाइड केस पर मधु की सास ममता देवी और ननद डाली कुमारी ने बताया कि प्रेमी दीपक की हत्या के बाद मधु बहुत दुखी रहती थी। उसकी मौत के बाद ऐसा लग रहा था कि वो सदमे में चली गई थी
सास ने कहा कि उसकी बहू मधु हमेशा बोलती थी कि दीपक के मरने के बाद उसे कुछ अच्छा नहीं लगता है। अब वो ज्यादा जी नहीं पाएगी। सास ने कहा कि मधु से मिलने दीपक यहां कभी नहीं आया लेकिन मधु बीच-बीच में मायके जाती थी और महीनों तक वहीं रुकती थी। हो सकता है कि वो वहां उससे मिलती हो। हम मधु को बहुत समझाते थे कि जो मर गया, उसे भूल जाओ और अपने पति ( मिथुन) के साथ खुश रहो। लेकिन उसने आज इतना बड़ा कदम उठा लिया। ससुराल वालों का कहना है कि वे मधु को अपनी बेटी की तरह मानते थे।
मधु की सास ममता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि दीपक के पिता शिवशंकर राय ने अपने बेटे से मधु का पीछा छुड़ाने के लिए डेढ़ लाख रूपए दिए थे। जिसको लेकर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर इलाके के सौखर गांव में पंचायत भी हुई थी। दीपक और मधु में प्रेम प्रसंग था। इस बात की जानकारी हमलोग को दीपक के हत्या बाद हुई।
*गोली मारकर की गई दीपक की हत्या*
मधुसूदन पुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी शिव शंकर सिंह के पुत्र दीपक की हत्या पांच फरवरी की रात गोली मारकर अपराधियों ने कर दी थी और शव को भतोड़िया पंचायत के गंगा प्रसाद गांव के समीप नहर में फेंक दिया था। कांड में शामिल एक भी नामजद अभियुक्त को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
*दूसरी प्रेमिका की भी संदेहास्पद स्थिति में मौत*
दीपक की हत्या उसकी दूसरी प्रेमिका रही मधुसूदनपुर इलाके के लक्ष्मण बाग गांव निवासी स्व. समतल यादव की पुत्री शबनम कुमारी से प्रेम प्रसंग के कारण उसके तथाकथित बहनोई ने गोली मारकर कर दी थी। शबनम का भी शव उसके घर में बीते 21 फरवरी को फंदे से लटका मिला था। वहीं इस सम्बन्ध में ललमटिया ओपी इंचार्ज मिथलेश कुमार ने बताया कि शव को फंदे से उतार कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना की सघन जांच की जा रही है। मधु के माता-पिता को भी घटना की सूचना दे दी गई है।दीपक की हत्या के बाद उसकी दो प्रेमिकाओं की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। उक्त लव स्टोरी में कितना दम है? ये तो पुलिसिया जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल, अभी तक दीपक का हत्यारा भी पुलिस की पकड़ से फरार है।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*