April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी27मार्च*एनजीपीई-2022 परीक्षा हुई संपन्न*

कौशाम्बी27मार्च*एनजीपीई-2022 परीक्षा हुई संपन्न*

कौशाम्बी27मार्च*एनजीपीई-2022 परीक्षा हुई संपन्न*

*कौशाम्बी* महामाया राजकीय महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा भौतिक विज्ञान परिषद के तत्वाधान में एनजीपीई-2022 परीक्षा का आयोजन किया गया परीक्षा के सेंटर इंचार्ज डॉ नीरज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि परीक्षा हेतु कुल 40 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 32 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि भौतिक विज्ञान पृष्ठभूमि के स्नातक स्तरीय प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को कोलकाता के एसएन बोस इंस्टीट्यूट फॉर बेसिक साइंसेज में इंटीग्रेटेड पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश का अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह परीक्षा देशभर में भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद द्वारा आयोजित एनजीपीई के चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ0 बीपी त्यागी ने देहरादून से जानकारी दी है कि इस वर्ष देशभर के प्रत्येक प्रदेश से कुल 225परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से एक परीक्षा केंद्र महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशाम्बी भी बनाया गया।

भौतिक विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में भौतिक विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का आयोजन सफल हुआ है।
परीक्षा को संपन्न कराने में महाविद्यालय के गणित विभाग के डॉ0 अनिल कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर ,गणित तथा श्रीमती अनीता केसरवानी, कनिष्ठ लिपिक ने कक्ष निरीक्षक के रूप में सहयोग प्रदान किया। परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों में श्री साहनी एवं श्री अजय कुमार ने अग्रणी भूमिका निभाई।

 

Taza Khabar