कौशाम्बी27मार्च*उत्तर प्रदेश में सुशासन का पर्याय बन गया बुल्डोजर–वेद पाण्डेय*
*पश्चिमशरीरा कस्बे में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली*
*कौशाम्बी।* सिराथू के लाल केशव प्रसाद मौर्या के पुनः उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रविवार को कस्बा पश्चिम शरीरा के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में निकल कर बुलडोजर रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जय श्रीराम बुलडोजर बाबा आए हैं, माफियाओं की खैर नहीं की नारों को बुलंद किया। मौजूद सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश की सरकार में कौशांबी लाल केशव प्रसाद मौर्या को फिर से उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, वह जिले की सम्मान के फिर से स्थापित होने जैसा है।
पश्चिम शरीरा कस्बे में निकाली गई इस रैली में बोलते हुए पूर्व विधायक लाल बहादुर ने कहा कि एक बार पुनः उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पुनः योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बना कर यह साबित किया है, कि उत्तर प्रदेश की जनता अब प्रदेश में माफिया नहीं बल्कि बुलडोजर बाबा की सरकार चाहती है। एक दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में बोलते हुए पार्टी नेता वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बुलडोजर सुशासन का एक पर्याय बन गया है। जो तय करता है कि अपराधी यदि जेल में नहीं रहेंगे, तो उनका घर और व्यापार भी उत्तर प्रदेश में नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश के इतिहास में 32 वर्षों में पहली बार है कि कोई भी सरकार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत से आई है। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की यह प्रचंड बहुमत वाली विजय साबित करती है कि उत्तर प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भरोसा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, संजय जायसवाल, वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी, लवलेश लोधी, राजनरायन शर्मा,
प्रकाश दुबे उमेश केसरवानी, नितिन सिंह, मो मुकीम, रिशु सिंह, विवेक केसरवानी ,ऋषि केसरवानी, प्रदुम सिंह, गणेश मौर्या, हरी ओम, आकाश कौशल, अनुज गुप्ता, वाशु गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*