कौशाम्बी27फरवरी24*पार्टी से गद्दारी का आरोप लगाकर सपा नेताओं ने विधायक पूजा पाल का फूंका पुतला*
*कौशाम्बी।* राज्यसभा चुनाव में पार्टी से गद्दारी का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने समाजवादी पार्टी से चायल विधायक पूजा पाल का पुतला फुका है विधायक पूजा पाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है मंझनपुर चौराहे पर सपाइयों ने सपा विधायक पूजा पाल का पुतला फूंककर विरोध जताया है सपाइयों ने पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद रणनीति बनाई है राज्यसभा चुनाव में पार्टी के प्रति गद्दारी करने पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चायल से विधायक पूजा पाल का पुतला फूंका है।सपाइयों ने ऊंचाहार से सपा विधायक रहे मनोज पांडेय के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए है। सपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से पूजा पाल और मनोज पांडे को पार्टी से निकालने की अपील की है।

More Stories
हरदोई 24 मार्च 26*व्यवसायिक गैस की किल्लत से हरदोई के होटल-रेस्टोरेंट संकट में डीएम से की शिकायत
लखीमपुर खीरी 24 मार्च 26*लायंस उपकार ने 19 सफल ऑपरेशन के साथ 18 निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का आंकड़ा छुआ
वाराणसी 24 मार्च 26*Varanasi Weather : मार्च में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार*