[27/01, 19:30] +91 99191 96696: *जनपद न्यायालय में वाहन चालक के रिक्त पद के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित*
*कौशाम्बी।* जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त वाहन चालक में से ऐसे वाहन चालक, जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण नहीं हुई हो, वाहन चालक के रिक्त एक पद पर सम्बद्धीकरण, एक वर्ष की अवधि के लिए, सीधी भर्ती द्वारा अथवा स्थानान्तरण पश्चात भरे जाने की तिथि तक जो भी पहले हो, परिवार न्यायालय में नियुक्ति की जानी है। यह जानकारी अध्यक्ष, प्रशासनिक समिति जनपद न्यायालय ने देते हुए बताया कि इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र, आयु प्रमाण पत्र व स्वस्थता प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 13 फरवरी 2023 की सायं 04 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय में जमा कर सकतें हैं।
[27/01, 19:30] +91 99191 96696: *जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित*
*कौशाम्बी।* जनपद में विधि परामर्शी निर्देशिका के नियम-13(2) के तहत जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व), कौशाम्बी के रिक्त एक पद तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), कौशाम्बी के रिक्त एक पद पर आवेदन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित किये गये हैं। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी श्री जयचन्द्र पाण्डेय ने देते हुए बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र दिनांक 06 फरवरी 2023 की सायं 05 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के न्याय सहायक पटल पर आवेदन का प्रारूप प्राप्त एवं जमा कर सकतें हैं। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेंगा। उन्हांने बताया कि जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के लिए 10 वर्ष तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के लिए 07 वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव होना आवश्यक हैं।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया