कौशाम्बी27जनवरी*गणतंत्र दिवस पर विधानसभा कांग्रेस कार्यालय में किया गया झंडारोहण*
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिस्बाहुल ऐन की अगुवाई में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
*कौशाम्बी।* आजादी मिलने के बाद देश की वास्तविक आजादी उस दिन आए जब 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान को लागू करते हुए गणतंत्र घोषित किया गया। संविधान आज देश के हर व्यक्ति को आजादी देता है कि वह अपने जीवन को स्वतंत्रता पूर्वक अपने अधिकारों के साथ लड़ सकता है। उक्त बातें कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष मिस्बाहुल ऐन ने कही।
इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही लोकतंत्र पर विश्वास करती आई है। आज जरूरी है कि देश में लोकतंत्र मजबूत करने के लिए हम देश के संविधान को माने और देश में सर्वधर्म समभाव को मजबूत करने का काम करें। गणतंत्र दिवस का यह अवसर हमें देश की आजादी में शहीद हुए हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी मौजूद पार्टी के लोगों ने इसके अनुसार चलने की शपथ ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से अरूण विद्यार्थी, आशीष कुमार पप्पू मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय, रजनीश पांडेय, इज़हार अब्बास, मनोज, मो०आवेश, भारत गौतम, जितेन्द्र शर्मा, गुलाम अहमद, देशराज पटारिया, आसिफ़ रिज़वी, राम प्रकाश पासी, महेन्द्र कुमार यादव, जावेद भाई, आदि लोग मौजूद रहे

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने