कौशाम्बी27अप्रैल*सार्वजनिक व सरकारी सम्पत्तियों से हटाये गये बैनर पोस्टर*
*करारी कौशाम्बी*। अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ मंझनपुर ने करारी थाना का भ्रमण किया सार्वजनिक व सरकारी सम्पत्तियों पर प्रत्याशियों के पोस्टर देखकर पुलिस अधिकारी भड़क गए और थाना प्रभारी को फटकार लगाई,सार्वजनिक और सरकारी सम्पत्तियों से पोस्टर,बैनर हटवाने के पुलिस अधिकारियों ने आदेश दिए। आनन-फानन में कस्बा इंचार्ज बिपलेश सिंह ने सार्वजनिक व सरकारी सम्पत्ति से बैनर पोस्टर हटवाया।बैंक,ट्रांसफार्मर,स्कूल व धार्मिक स्थलों पर नगर निकाय चुनाव के नगर पंचायत करारी के अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशी द्वारा सार्वजनिक और सरकारी सम्पत्तियों पर बैनर पोस्टर लगाया गया है l सार्वजनिक और निजी सम्पत्तियों पर प्रत्याशियों को पोस्टर लगाना भारी पड़ सकता है,प्रत्याशियों पर पुलिस कार्यवाही कर सकती है l
*कौशाम्बी से- यशवंत सिंह की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक*

More Stories
नई दिल्ली * 15 अप्रैल 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*