कौशाम्बी26सितम्बर23*कीचड़ और गंदगी से जूझ रहा है कैनी गांव की सड़क*
*कौशांबी* जिले में करोड़ों का बजट सफाई व्यवस्था में खर्च किए जाने के बाद गांव की व्यवस्था चौपट है चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है सड़कों में जल भराव है दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए गंभीर नहीं है ताजा मामला सिराथू विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैनी के मजाक कोडर का है जहां सड़क के मुख्य गली में गंदा पानी भरा हुआ है लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है गांव में रोज पंचायत सचिव का आना-जाना है कभी-कभी ब्लॉक के अन्य अधिकारी भी गांव पहुंचते हैं गांव की गली में गंदा पानी भरा होने के बाद उसे दुरुस्त नहीं कराया गया है गांव के लोगों ने भी अधिकारियों से कई बार गली में जल भराव और गंदगी की जानकारी दी लेकिन उसके बाद भी गांव की गली की गंदगी नहीं दूर हो सकी है जिससे योगी सरकार के स्वच्छता अभियान के बेहतर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है गांव में सफाई कर्मी की तैनाती है और प्रत्येक महीने से उपस्थिति दर्ज कर वेतन दे दिया जा रहा है जिससे सफाई कर्मी और उसे संरक्षण देने वाले ब्लॉक के एडीओ पंचायत की भी लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है गांव में सफाई कराए जाने सफाई कर्मी और एडीओ पंचायत के निलंबित किए जाने की मांग ग्रामीणों ने डीएम से की
*शशिभूषण सिंह पत्रकार जनपद कौशांबी 9648709715*

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*