कौशाम्बी26मई2024*कौशांबी के युवक की राजस्थान में हत्या*
*मृतक की गर्दन पर गहरा घाव है,वही उसका एक हाथ और एक पैर रस्सी से बंधा हुआ था*
*महगाव कौशाम्बी* संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बडी धन्नी गांव के युवक का राजस्थान में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर रक्त रंजित शव मिला है मृतक का हाथ पैर रस्सी से बंधा था और शरीर में गहरे घाव के निशान है जानकारी के बाद परिजनो में कोहराम मच गया है मृतक युवक राजस्थान के जोधपुर में फर्नीचर का काम करता था,मौके पर पहुंची राजस्थान प्रदेश की पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला राजस्थान पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनो को दी,सूचना मिलने के बाद परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए है।
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़ी धन्नी गांव निवासी शिव नारायण विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष पुत्र लालता प्रसाद विश्वकर्मा राजस्थान के जोधपुर में फर्नीचर का काम लगभग एक वर्ष से कर रहा था। शुक्रवार के दिन पड़ोस के लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो उसका रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला है,मृतक की गर्दन पर गहरा घाव है,वही उसका एक हाथ और एक पैर रस्सी से बंधा हुआ था,पुलिस ने शव को बाहर निकाला और लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनो को सूचना दे दिया।
पुलिस की सूचना पर परिजन राजस्थान के जोधपुर के लिए रवाना हो गए है,शव की हालत देखकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे है,बहरहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शिव नारायण की हत्या किसने और क्यों की है।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*