कौशाम्बी25दिसम्बर23*सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती*
*जिले के बूथों में बूथ अध्यक्षों नागरिकों ने तैल चित्रों में माल्यार्पण कर मनाई जयंती*
*अझुवा कौशांबी* भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती आदर्श नगर पंचायत अझुवा के विभिन्न बूथों में तैल चित्रों में माल्यार्पण कर सुशासन दिवस के रूप में जयंती मनाई गई है
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने बूथ पर पूर्व प्रधान मंत्री को पुष्पार्पण कर भारतीय राजनीति के अजात शत्रु,भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष महान कवि ,लेखक,ओजस्वी वक्ता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पर नमन करते हुए उनकी जीवनी पर जानकारी दिया है उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया आदरणीय अटल जी द्वारा जो सुशासन और उन्नत देश की नीव रखी गई थी उसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे लेकर जा रहे हैं हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है भारत विश्व की उभरती आर्थिक ताकत के रूप में उभर रहा है यह देश के नए नजरिए, उदारवादी अर्थनीति, उद्यमशीलता के अलावा लोगों के समन्वित प्रयास व उत्साह का नतीजा है यह सब श्रेष्ठ नेतृत्व का नतीजा है देश को नरेंद्र मोदी जैसा यशस्वी नेता मिला हुआ है हम सभी आज सुशासन की शपथ लेते हैं और देश के विकास में भागीदारी कर हरसंभव सहयोग करेंगे।इस अवसर पर डॉक्टर संतलाल मौर्य, करन सिंह भाजपा नेता,राहुल कुशवाहा ,विनोद कुमार मौर्य सहित तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।
बूथ अध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा ने कहा एक समाज , समुदाय य देश के नागरिक होने के नाते कुछ दायित्वों का पालन व्यक्तिगत रूप से करना चाहिए,ये हम भारत के नागरिकों के लिए आवश्यक है कि वो वास्तविक अर्थों में आत्म निर्भर बने,ये देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। यह तभी संभव हो सकता है जब देश में अनुशासित, समय के पाबंद,कर्तव्य परायण और ईमानदार नागरिक हों।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी