कौशाम्बी24जनवरी24*महिला और उसके परिवार वालों पर दबंगो ने किया जानलेवा हमला*
*पुलिस ने हल्के में निपटाया पुलिस अधीक्षक से पीड़ितो ने लगाई न्याय की गुहार*
*कौशाम्बी।* सराय अकिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमिरसा में बीती 14 जनवरी को समय करीब 8 बजे रात को नरेश कुमार पुत्र धर्मराज के घर में घुस कर पड़ोस के ही सुखलाल पुत्र तुलसीराम व उसके परिवार के दबंगो ने लाठी डंडों से बुरी तरह से मारपीट की जिसमे नरेश कुमार के बाबा मुंशी लाल व पिता धरमपाल वा माता कलापति को गंभीर रूप से चोट आई है पुलिस के कहने पर जिनका इलाज जिला अस्पताल मंझनपुर में चल रहा है नरेश ने बताया कि उसके बाबा, माता-पिता पत्नी सरिता देवी मां बहन गुड़िया व नरेश को भी गंभीर चोट आई है चोट से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट में भी पीड़ित परिवार के सभी लोगों को गंभीर चोट बताई जा रही है। परंतु पुलिस द्वारा दबंगो पर कोई कठोर कार्यवाई नही की गई और उन लोगों पर हल्की-फुल्की कार्रवाई की गई है। थाने से उचित कार्यवाही न होने से नाराज पीड़ितो ने पुलिस अधिक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पास पहुंच कर उचित न्याय की गुहार लगाई।

More Stories
मिर्जापुर २१ अप्रैल २६*विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी*
भागलपुर 21 अप्रैल 26*बबरगंज थानान्तर्गत 1.58 ग्राम ब्राउन शुगर एवं नगद-9046/- रू के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
कानपुर नगर 21 अप्रैल 26*राधन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पर जानलेवा हमला।