कौशाम्बी22अक्टूबर23*त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पैदल गश्त किया।
*पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा फायर स्टेशन पश्चिम शरीरा का निरीक्षण किया गया एवं थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त किया गया जनपद में कानून,शांति,एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया एवं झारखंडी मंदिर,दुर्गा पंडाल तथा नवरात्रि के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के स्थलों का निरीक्षण किया गया व दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं सड़क पर अवैध अतिक्रमण न करने के संबंध में वार्ता की गई साथ ही बैंक, ग्राहक सेवा केंद्रों, शराब की दुकानों की भी चेकिंग की गई तथा आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया व संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग भी की गई तथा ड्यूटी में मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस दौरान पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा फायर स्टेशन पश्चिम शरीरा का निरीक्षण भी किया गया एवं संबंधित को परिसर की साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*