June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी21सितम्बर23*भारी जन सैलाब के साथ दर्जी समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत*

कौशाम्बी21सितम्बर23*भारी जन सैलाब के साथ दर्जी समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत*

कौशाम्बी21सितम्बर23*भारी जन सैलाब के साथ दर्जी समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

*जुलूस की शक्ल में नामदेव दर्जी महासभा के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम*

*कौशांबी* मंझनपुर जनपद मुख्यालय के नहर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के बगल पूर्व अवर अभियंता विद्युत राम नरेश नामदेव के मकान में बृहस्पतिवार को नामदेव दर्जी महासभा के बैनर तले भारी संख्या में एकत्रित हुए दर्जी समाज के लोगों ने जुलूस की शक्ल में भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राधेश्याम नामदेव मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का संचालन सतीश नामदेव ने किया तो कार्यक्रम की अगवाई जिलाध्यक्ष नामदेव दर्जी महासभा सुशील कुमार द्वारा किया गया।

बता दें कि बृहस्पतिवार को नामदेव दर्जी महासभा के बैनर तले दर्जी समाज के सैकड़ो लोग एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का माला फूल से जोरदार स्वागत किया इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि जिस तरह से नामदेव समाज के लोगों ने मेरा स्वागत किया है मैं इस समाज के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहूंगा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी है यहां ना तो परिवारवाद है और ना ही धर्मवाद है पार्टी के लिए जो सच्चे सिपाही की तरह काम करता है पार्टी उसे सत्तारूढ़ जरूर करती है। उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर धर्मराज मौर्य आप लोगों के सामने खड़ा है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि मैं दर्जी समाज नहीं बल्कि सभी पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को आवाहन करता हूं कि आप लोग कौशांबी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएंगे। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राधेश्याम नामदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें चाहे दलित हो चाहे पिछड़ा फिर चाहे सामान्य हो हर वर्ग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यहां परिवार वाद नहीं चलता है यहां सिर्फ जो पार्टी के लिए काम करता है पार्टी उसका सम्मान जरूर करती है। उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं भारतीय जनता पार्टी के लिए यह मेरा नामदेव समाज तन मन से पूरी मेहनत करता था और करता रहेगा। 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नामदेव समाज भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने का काम करेगा। इस दौरान नामदेव दर्जी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष बुद्ध सेन नामदेव, प्रमोद कुमार नामदेव, उरगेश श नामदेव मूलचंद नामदेव ,वीरेंद्र शंकर नामदेव, कमलेश नामदेव, डॉ राजेंद्र नामदेव, विष्णुदेव नामदेव, दिलीप नामदेव, शिवकुमार नामदेव सहित भारी संख्या में नामदेव समाज के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।न

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.