कौशाम्बी21मार्च*तेज रफ्तार बाइक चालक ने बालक को मारी टक्कर*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजवापुर गांव में घर के बाहर खेल रहे छोटे बालक को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया है जिससे बालक गंभीर घायल हो गया है घायल बालक को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है हादसा कर भाग रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने दूसरे वाहनों से पीछा कर मलकिया के पास से पकड़ लिया है पकड़ा गया बाइक चालक बालक के इलाज के खर्चे में आने वाली रकम को देने को तैयार है बताया जाता है कि तेजवापुर गांव निवासी नथन उम्र 7 वर्ष पुत्र विक्रम सोमवार को शाम 4:00 बजे घर के बाहर खेल रहा था इसी बीच तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया है घायल बालक को इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है और आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा करके बाइक चालक को अपने कब्जे में कर लिया है ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने के बाद बाइक चालक ने इलाज का खर्चा देने की बात कही है

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने