कौशाम्बी21दिसम्बर*भाजपा के बढ़ते जनाधार के बीच सपा बसपा कैसे बचाएंगे वजूद*
*चायल विधानसभा क्षेत्र की आम जनमानस विधायक संजय गुप्ता की हो गई है मुरीद*
*चायल विधानसभा चुनाव में सपा बसपा के संभावित प्रत्याशियों को छूट रहे पसीने*
*कौशांबी* उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन तेजी से बढ़ती जा रही है जनता के बीच अपनी पकड़ का आकलन सभी प्रत्याशी कर रहे हैं प्रत्याशियों के चेहरे देखकर उनकी स्थितियों का अंदाजा लगाया जा सकता है तमाम संभावित प्रत्याशियों के चेहरे पर अभी से हवाइयां उड़ रही हैं कि कैसे विधानसभा चुनाव में उनकी नैया पार होगी विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रत्याशियों को पछाड़ने के लिए पार्टी के बीच बिभीषन भी तैयार किए जा रहे हैं पार्टी के शीर्ष नेताओं को विभीषण से बचना होगा वरना पार्टी की नैया डुबाने में विभीषण कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे
बीते विधान सभा चुनाव 2017 में चायल विधानसभा चुनाव से भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले संजय कुमार गुप्ता 85 हजार 713 मत पाकर विधायक बन गए थे चायल विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी आशिफ़ जाफरी 45 हजार 597 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर तलत अजीम को चुनाव मैदान में उतारा था संयुक्त दल प्रत्याशी तलत अजीम को 43 हजार 776 मत मिले थे और वह तीसरे पायदान पर थे 2017 के बाद सपा बसपा राजनीतिक दलों में भूचाल आ गया और बसपा से चुनाव लड़ने वाले आशिफ़ जाफरी ने 2017 के चुनाव में हार स्वीकार करने के बाद बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया उन्हें यह भरोसा है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के संपूर्ण वोटरों से उनके सम्बन्ध होने के चलते मत उन्हें मिल जाएंगे जिससे वह विधायक बन जाएंगे लेकिन यह उनकी बचकानी सोच होगी बहुजन समाज पार्टी छोड़ दिए जाने के बाद बसपा के मतदाता संभावित बसपा प्रत्याशियों के साथ प्रचार करते देखे जाते हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन विधानसभा 2017 के बाद टूट चुका है इस चुनाव में दोनो दल के बीच गठबंधन की स्थिति नहीं है इस स्थिति में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार रही है 43 हजार 776 मतों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मतदाताओ में विभाजन तय माना जा रहा है और इस स्थिति में समाजवादी पार्टी अपने खोए वजूद को कैसे बचा पाएगी इस बात की चर्चा मतदाताओं के बीच तेजी से हो रही है समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को भरोसा है कि बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज उनकी नैया पार लगाएंगे लेकिन वैश्य समुदाय के मतदाताओं के बारे में तीखी टिप्पणी करने से इंद्रजीत सरोज के प्रति वैश्य मतदाताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है चायल विधानसभा क्षेत्र में 18% के लगभग बैश्य बिरादरी के मतदाता है और बैश्य बिरादरी के मतदाताओं का इंद्रजीत सरोज के प्रति आक्रोश यदि ठंडा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी कैसे अपने वजूद को बचाएंगी
विधानसभा 2017 के चुनाव जीतने के बाद लगातार जनता के बीच अपने मधुर संबंधों और संपर्क के चलते विधायक संजय गुप्ता ने चायल क्षेत्र के मतदाताओं के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई है चायल विधानसभा क्षेत्र के भरवारी कार्यालय और सराय अकिल कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता की समस्याओं का समाधान करने में सहयोग करने के चलते संजय गुप्ता आम जनमानस के बीच हीरो बन गए जन चौपाल और जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संजय गुप्ता विधायक ने आम जनमानस की पीड़ा को पहचाना और 5 वर्ष तक लगातार उनकी समस्याओ का समाधान किया
क्षेत्र में लोकप्रियता की मिसाल कायम करने वाले संजय गुप्ता विधायक का विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मतदाताओं के बीच उनकी सीधी मजबूत पकड़ है दूसरी तरफ चायल विधानसभा क्षेत्र में योगी मोदी सरकार के सहयोग से हजारों करोड़ की योजनाओं को पहुंचाने में भी संजय गुप्ता विधायक सफल हुए है आजादी के 7 दशक में गांव क्षेत्र की जिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ था भाजपा के राज में हजारों करोड़ की योजनाओ से उन समस्याओं का समाधान हो गया है जिससे विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव की तमाम समस्याओं का समाधान हो चुका है गांव क्षेत्र की गरीब जनता को सड़क शिक्षा पीने का पानी आवास की सुविधा मिल जाने से आम जनमानस संजय गुप्ता की मुरीद हो गई है इन स्थितियों में चायल विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा बसपा प्रत्यासी संजय गुप्ता विधायक के सामने कैसे अपने वजूद को बचाएंगे इलाके में बढ़ती लोकप्रियता के बीच संजय गुप्ता विधायक का वजूद कम होता नही दिखाई पड़ रहा है लेकिन अभी किसी राजनीतिक दल ने चुनाव में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है जिससे स्पष्ट तौर से कुछ कहा जाना संभव नहीं होगा
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार जनपद कौशांबी 9838 82 4938*

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*