कौशाम्बी20सितम्बर23*छापा मारने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, दरोगा की वर्दी फाड़ी
कौशांबी के सरायअकिल के कोटिया गांव में मंगलवार शाम झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। गांव वालों से पुलिस की जमकर नोक-झोंक हुई। इस दौरान दरोगा की वर्दी फट गई। मौका पाकर हमलावर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने देर रात 10 आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मंगलवार की शाम को कोटिया गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से नोक-झोंक शुरू कर दी और मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। पुलिसकर्मियों ने सख्ती की तो गांव की महिलाएं भी आगे आ गईं और पुलिस से उलझ गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। महिलाओं ने गाली गलौज शुरू कर दी।
नोक-झोंक और हाथपाई के दौरान दरोगा राधामोहन द्विवेदी की वर्दी फट गई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिसकर्मियों को बंधन बनाने की सूचना पर बड़ी संख्या बड़ी संख्या में फोर्स गांव में पहुंची तो आरोपी भाग गए। रात में पुलिस को बंधक बनाने वाले 10 लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार