कौशाम्बी20फ़रवरी26*जनपद न्यायालय परिसर में 22 फरवरी को मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का किया जाएगा आयोजन*
*कौशांबी।* जनपद न्यायाधीश जे.पी. यादव ने शुक्रवार को न्यायालय सभागार में दिनांक 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सकुशल आयोजन के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनपद न्यायाधीश ने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियॉ समय से पूर्ण कर लिया जाय। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की प्रतिभागिता कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया जाय, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाय।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आस्था मिश्रा ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जनपद के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक करने, सशक्तीकरण प्रदान करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों,अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित तथा लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से दिनांक 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर मेंं पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।बैठक में जिला विकास अधिकारी शैलेन ब्यास सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल,अधिशासी अभियंता विद्युत एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
बांदा10अप्रैल 26 में कांग्रेसियों ने असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला फूंका*
कानपुर नगर 10अप्रैल 26*भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आवाहन पर आन्दोलनात्मक कार्यक्रम
कौशाम्बी 10 अप्रैल 2*कशिया पूर्व ग्राम में चौपाल लगाकर उपजिलाधिकारी ने सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*