कौशाम्बी19नवम्बर*डीएम एसपी ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें*
*सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 08 शिकायतों का हुआ निस्तारण*
*कौशाम्बी* सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील चायल में आम-जन की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दियें। उन्होनें राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकताओं के आधार पर निस्तारित किया जाय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 08 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता रामदीन निवासी ग्राम-चरवा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनके पट्टे की भूमि पर दबंग व्यक्तियों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चायल को प्रकरण की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार छोटे लाल, निवासी ग्राम-पुरखास द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि विपक्षीगण द्वारा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर मवेशियों को बॉधा जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चायल को प्रकरण की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार एवं उप जिलाधिकारी चायल मनीष यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे
*विश्व शौचालय दिवस पर दिलाई शपथ*
*कौशाम्बी* तहसील समाधान दिवस चायल के उपरांत जिलाधिकारी ने “विश्व शौचालय दिवस” के अवसर पर सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को “स्वच्छ भारत” शपथ भी दिलायी
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*