कौशाम्बी19दिसम्बर23*कम्पोजित विद्यालय परसरा का ताला काटकर सामान खंगाल ले गए चोर*
*विद्यालय में रखा गैस सिलेंडर राशन दरी चादर बर्तन सहित बेशकीमती स्पीकर डेक उठा ले गए चोर*
*भरवारी कौशाम्बी* थाना कोखराज अंतर्गत कस्बा भरवारी नगर पालिका के कम्पोजिट विद्यालय परसरा में कल रात्रि को चोरों द्वारा स्कूल का ताला काटकर स्कूल में रखा एम डी एम सामान सहित हजारों रुपए का सामान खागल ले गए
चोरी की घटना की जानकारी सुबह विद्यालय खुलने पर रसोइया को हुई तो रसोइया ने फोन करके विद्यालय के प्रधानाध्याक रविन्द्र कुमार मिश्रा को विद्यालय में चोरी की घटना की जानकारी दी जानकारी होते ही उन्होंने पुलिस चौकी भरवारी को घटना की सूचना दी उन्होंने पुलिस को बताया कि स्कूल में रखा आठ बोरी राशन दो गैस सिलेंडर बर्तन दरी चादर तेल घी के अलावा बेश कीमती स्पीकर एवम डेक सहित हजारों रूपयो के सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी गए सामानों के साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी है l
More Stories
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण
लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया
पूर्णिया बिहार17सितंबर26* पीएम मोदी के लिए जला आशीर्वाद का दीया, भट्ठा बाजार खीरी चौक मंदिर में भव्य आयोजन*